फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Animal smuggler arrested, sent to jail

Deoria News: पशु तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Tue, 11 Nov 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 11 Nov 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Animal smuggler arrested, sent to jail
मईल। स्थानीय पुलिस ने गो वध व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के मुकदमे में कई महीने से फरार चल रहे पशु तस्कर को राम-जानकी मार्ग पर बरेजी पुल के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शेरु उर्फ दीनदयाल यादव पुत्र सुर्यनारायण यादव निवासी नरसिंह डाड़ थाना मईल जनपद देवरिया को मुखबिर की सूचना पर एसआई सुनील कुमार पुलिस बल के साथ घेराबंदी कर बरेजी पुल के पास से गिरफ्तार करते हुए न्यायालय भेज दिया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ मईल थाना में गो-वध अधिनियम, बलवा मारपीट व गैगस्टर अधिनियम के तहत केस दर्ज है। एसओ राकेश सिंह ने बताया कि गो वध व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के केस में फरार चल रहा था। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया जहां से जेल चला गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed