{"_id":"66e4c86755cf77d564062a64","slug":"animal-smuggler-arrested-sent-to-jail-deoria-news-c-208-1-deo1004-135191-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पशु तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पशु तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बैरौना गांव के पास से पुलिस ने शुक्रवार की सुबह एक पशु तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। बता दें कि पांच दिन पहले पुलिस ने भलुअनी दुबे गांव के पास एक पिकअप पकड़ी। इसमें एक पशु समेत छह बछड़ों को लादकर बिहार ले जाया जा रहा था। पशु समेत पांच बछड़ों की मौत हो चुकी थी। पुलिस केस दर्ज कर तस्करों की तलाश में लगी थी। तीन अभी भी पुलिस पकड़ से दूर हैं।
एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह एक तस्कर बैरौना गांव के पास घूम रहा था। सूचना मिलते ही फोर्स मौके पर पहुंची, पुलिस की गाड़ी देखते ही तस्कर भागने लगा। उसे दौड़ा कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अभिषेक यादव निवासी रसूलपुर माझी थाना गंभीरपुर जिला आजमगढ़ बताया। उसने बताया कि पांच दिन पहले पिकअप में लादकर एक पशु समेत छह बछड़ों को लेकर बिहार ले जा रहा था। अभिषेक ने कबूला कि वही पिकअप चला रहा था। बाकी तीन तस्कर साथी और गाड़ी में बैठे थे। पुलिस काे पीछा करते देख सब भाग निकले।
सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि तीन अन्य तस्करों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।