फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Angry people created ruckus at XEN office for not getting electricity all night

Deoria News: पूरी रात बिजली नहीं मिलने से नाराज लोगों ने एक्सईएन कार्यालय पर किया हंगामा

Mon, 17 Jul 2023 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Angry people created ruckus at XEN office for not getting electricity all night
नगर पंचायत के मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर से सलेमपुर गांव को तीन महीने से मिल रही है बिजली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। नगर पंचायत का एक मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर तीन महीने से कस्बा सलेमपुर गांव में चलाया जा रहा है। जबकि दूसरा मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर जल गया है, जिसे बिजली निगम ने छोड़ दिया है। इसके चलते रविवार रात अगल-अलग जगह पर लगे दो ट्रांसफाॅर्मरों में तकनीकी खराबी होने के चलते मुहल्ले के लोगों को बिजली नहीं मिली। इससे नाराज लोग सोमवार को एक्सईएन कार्यालय नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव व सभासद के साथ पहुंचे और नगर पंचायत के मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर के बारे में जानकारी ली। जहां निगम के जेई और एक्सईएन ने कोई जवाब नहीं दिया, जिससे लोग अक्रोशित हो गए और हंगामा शुरू कर दिए। नगर पंचायत अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि वार्डों में लगे ट्रांसफाॅर्मरों को ठीक नहीं किया गया और मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर गांव से नगर में नहीं लगाया गया तो इसे लेकर नगर की जनता आंदोलन करने को बाध्य होगी।

नगर पंचायत के वार्ड संख्या दो ठाकुर नगर व वार्ड संख्या छह पूर्वी इचौना में लगे ट्रांसफाॅर्मरों की खुंटी खराब होने के चलते कई दिनों से वार्ड में अंधेरा हो जा रहा है। खुंटी मरम्मत के बाद कुछ देर लोगों को बिजली मिल रही है‚ फिर स्थिति ज्यों की त्यों हो जा रही है। नगर के ठाकुर नगर और पूर्वी इचौना में रविवार की पूरी रात बिजली नहीं मिली जिसके चलते दोनों वार्ड अंधेरे में रहा। इसे लेकर सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव, सभासद अशोक गुप्ता, वीरेंद्र यादव, काशीनाथ रावत, योगेश यादव के साथ मुहल्ले के दो दर्जन से अधिक लोगों ने एक्सईएन कार्यालय पहुंच ट्रांसफार्मर ठीक कराने की मांग की। एक्सईएन के आनाकानी करने पर नगर के दोनों मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर के बारे में पूछा तो इस पर बिजली निगम के कर्मचारियों कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। किसी ने बताया कि नगर पंचायत का एक मोबाइल ट्रांसफॉर्मर एक माह से जला है तथा दूसरा सलेमपुर कस्बे में लगा है। इसे लेकर लोगों ने हंगाम किया। आरोप लगाया कि बिजली निगम के अधिकारी नगर का ट्रांसफॉर्मर गांव में भेज दिए हैं। इसकी जानकारी जब नगर पंचायत अध्यक्ष को हुई तो उन्होंने बिजली निगम के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर लापरवाह अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। जेई रामाशीष राम ने बताया कि नगर पंचायत के दो मुहल्लों की बिजली रविवार रात खराब हो गई थी। ट्रांसफाॅर्मर की खूंटी में खराबी आने के चलते रात में बन नहीं सकता था। जिसे आज सुबह ठीक करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed