{"_id":"669ec0d3c2f078b1260b5524","slug":"angered-by-the-poor-electricity-system-they-reached-the-dms-place-deoria-news-c-7-1-jam1015-629103-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बदहाल बिजली व्यवस्था से नाराज डीएम के यहां पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बदहाल बिजली व्यवस्था से नाराज डीएम के यहां पहुंचे
विज्ञापन
- खुखुंदू बिजली उपकेंद्र का हाल, रजवल गांव में रोजाना टूटकर गिरते हैं जर्जर तार
-पांच हजार की आबादी है सांसत में
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। क्षेत्र के रजवल गांव में बदहाल बिजली व्यवस्था से नाराज शनि सिंह सोमवार को डीएम दिव्या मित्तल के पास पहुंचे और आपूर्ति में सुधार की मांग करते हुए उन्हें शिकायती पत्र सौंपा। शनि सिंह का आरोप है कि पांच साल से गांव के जर्जर तारों को बदलने के लिए जेई से लेकर उच्चाधिकारियों को पत्र दिया गया।
हालात यह हैं कि उपकरणों को बदलने की बात कौन कहे, बिना गांव में स्थलीय निरीक्षण किए ही जेई निस्तारण की रिपोर्ट लगाकर भेजते रहे। नतीजा गांव की आपूर्ति पूरी तरह लड़खड़ा गई है। ऐसे में पांच हजार की आबादी सांसत में पड़ गई है।
खुखुंदू बिजलीघर से ही रजवल गांव में भी आपूर्ति होती है। हालांकि वहां से भटनी की दूरी महज दो किलोमीटर है, जबकि खुखुंदू की दूरी की बात करें तो तकरीबन 8 से 9 किलोमीटर है। गांव निवासी शनि सिंह का कहना है कि विद्युत उपकेंद्र खुखुंदू की स्थापना के समय के लगे तार जर्जर अवस्था में पहुंच चुके हैं। इसके चलते रोजाना क्षेत्र में कहीं न कहीं टूटकर तार गिरते रहते हैं।
विज्ञापन
पता चलता है कि निगम के कर्मचारी तार जोड़कर गए तब तक कहीं फिर तार टूट गया। लगातार पांच सालों से जर्जर तारों को बदलने की मांग की जा रही है। फिर भी निगम के जिम्मेदारों की कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। इतना ही नहीं शिकायत करने पर जेई बैठे-बैठे ही निस्तारण का रिपोर्ट भी लगा देते है। चारों तरफ केबलिंग भी कराया गया है, लेकिन रजवल गांव को अनदेखी कर दिया गया। इसके चलते गांव में नहीं के बराबर बिजली मिल रही है। आपूर्ति खराब होने से नाराज शनि सिंह सोमवार को डीएम दिव्या मित्तल से मिलकर आपूर्ति में सुधार कराने की गुहार लगाई है।
जेई सोनू कुमार ने बताया कि अभी इस तरह की कोई जानकारी मेरे संज्ञान में नहीं है। अभी क्षेत्र के लिए मैं नया हूं। पता करता हूं कि क्या दिक्कत है।
-- -- -- -- -- -
दो दिन पहले तार गिरने से तो मच गई भगदड़
खुखुंदू। रजवल गांव में लगे बिजली उपकरण जर्जर अवस्था में पहुंचने और लंबी दूरी होने के चलते रोजाना कहीं न कहीं तार टूटकर गिरते रहते हैं। शनिवार को जब गांव में तार टूटकर गिरा तो भगदड़ मच गई। संयोग अच्छा रहा कि तेज धूप होने से लोग और बच्चे अपने घरों और बरामदे में बैठे थे। इसके चलते बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। शनि सिंह का कहना है कि शिकायत करने पर निगम थोड़ा सा भी महत्व नहीं देता है। संवाद