{"_id":"69669718d33251f7e602d997","slug":"anger-over-illegal-soil-mining-protest-held-deoria-news-c-208-1-deo1009-172499-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अवैध मिट्टी खनन पर आक्रोश, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अवैध मिट्टी खनन पर आक्रोश, किया प्रदर्शन
Wed, 14 Jan 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 14 Jan 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रतनपुरा स्थित छोटी गंडक नदी के किनारे अवैध मिट्टी खनन को लेकर मंगलवार को लोग भड़क उठे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर मिट्टी खनन का विरोध किया। इसके बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर खनन पर रोक लगाने की मांग की।
मंगलवार को ग्राम पंचायत रतनपुरा, कोन्हवलिया और कमधेनवा के सैकड़ों लोगों को छोटी गंडक नदी के किनारे एक ठेकेदार द्वारा अवैध रूप से काश्तकारी भूमि, खेल के मैदान, छठ घाट और श्मशान घाट की जमीन से अवैध मिट्टी खनन की जानकारी मिली। इससे लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।
लोगों का आरोप था कि नदी के किनारे कुछ लोगों की काश्तकारी भूमि के अलावा, खेल मैदान, छठ और श्मशान घाट की जमीन है। इससे क्षेत्रीय लोगों की धार्मिक आस्था जुड़ी है। रतनपुरा और कोहवलिया गांव को बाढ़ से बचाव के लिए कुछ वर्ष पूर्व करोड़ों रुपये खर्च कर बांध का निर्माण कराया गया था लेकिन वर्तमान समय में नदी के किनारे अवैध मिट्टी खनन से बाढ़ का खतरा उत्पन्न होने की आशंका है। ऐसे में अवैध मिट्टी खनन को रोकना जनहित में आवश्यक है। अवैध खनन रोकने के लिए लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में रतनपुरा की प्रधान कांति देवी, कोहवलिया के प्रधान मुन्ना निषाद, सर्वेश कुमार पांडेय, विश्वजीत पांडेय मौजूद रहे।