फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Anger erupted over power cuts... Vandalism in corporation office, uproar

Deoria News: बिजली कटौती पर फूटा आक्रोश... निगम के दफ्तर में तोड़फोड़, हंगामा

Tue, 17 Jun 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 17 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Anger erupted over power cuts... Vandalism in corporation office, uproar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। उमस भरी गर्मी मेंं मनमानी बिजली कटाैती से नाराज पांच दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं ने मंगलवार को जयनगर स्थित बिजली निगम कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। करीब आधे घंटे तक परिसर में अफरातफरी का माहाैल रहा।
नाराज उपभोक्ता कर्मचारियों को खरी-खोटी सुनाते हुए उन पर मनमानी बिलजी कटौती करने और बिल भुगतान में रियायत नहीं करने का आरोप लगाया। हालांकि, निगम कर्मियों का कहना है कि उपभोक्ताओं ने केंद्र में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

नगर और ग्रामीण क्षेत्र के नाराज उपभोक्ता लामबंद होकर बिजली निगम कार्यालय पर पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों को उग्र देख कर्मचारी धीरे-धीरे खिसकने लगे। उपभोक्ताओं का कहना था कि नगर में सुबह 11 बजे से बिजली गुल है। ग्रामीण क्षेत्रों का हाल और भी बदतर है। बारिश के बाद उमस भरी गर्मी में दिन और रात काटना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि कुछ दिनों से कर्मचारी मनमाने ढंग से कटौती कर रहे हैं, जबकि कर्मचारियों का कहना है कि उग्र लोगों ने फीडर के दो लीवर, सीयूजी मोबाइल फोन तोड़ने के साथ रजिस्टर फाड़ दिए।
रात भर ठप रही महेन फीडर की आपूर्ति : महेन स्थित उपकेंद्र के तीन फीडरों से करीब 60 गांवों को आपूर्ति दी जाती है। आरोप है कि कुछ कर्मचारियों की लापरवाही के कारण सोमवार को पूरी रात महेन फीडर की आपूर्ति ठप रही।
सोमवार की सुबह झमाझम बारिश के बीच बिजली कड़कने और जद में आने से खुदियां बुजुर्ग गांव में 33 केबीए के चार खंभों का तार टूटकर गिर गया, जबकि 10 इंसुलेटर फुंक गए। इससे महेन फीडर की आपूर्ति बाधित हो गई।

जेई रामरतन कीर देखरेख में कर्मचारियों ने तकनीकी कमी दूर करा दी थी, मगर रात में कुछ कर्मचारियों की लापरवाही से बिजली गुल हो गई। पूरी रात आपूर्ति ठप रही। दूसरे दिन मंगलवार को भी दिन में कुछ देर और शाम छह बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed