{"_id":"65108d55a1a2bf940c0aa846","slug":"anganwadis-efforts-to-make-the-strike-successful-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-8295-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: धरने को सफल बनाने का आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: धरने को सफल बनाने का आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
विज्ञापन
देवरिया। आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन चार अक्तूबर को जंतर मंतर पर होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाएगा। रविवार को विकास भवन परिसर में संगठन की ओर से आयोजित बैठक में यह तय किया गया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष गीतांजलि मौर्य ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकार के कर्मचारियों की भांति नियुक्ति पाती है और सरकार के संस्थाओं, योजनाओं पर ही कार्य करती हैं और उनसे कार्य करने वाले भी सरकारी कर्मचारी और अधिकारी होते हैं लेकिन आज भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मानदेय सेवा कर्मी है। अपनी लंबित व जायज मांगों को लेकर अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी समिति के निर्देश पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चार अक्तूबर को को जंतर मंतर नई दिल्ली में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे। इसमें जिले से हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे। जिलाध्यक्ष नीरज पांडेय व मंत्री सुनीता यादव ने भी धरने को सफल बनाने का आह्वान किया।
-- -- -- --
समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पर भाकियू करेगी आंदोलन
देवरिया। भारतीय किसान यूनियन की जिला इकाई ने छह नवंबर को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने की रणनीति बनाई। पूर्वी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष विनय सिंह सैथवार ने कहा कि सत्ताधारी पार्टी वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से जिले में एक नई चीनी मिल लगाने का वायदा कर रही है। आज तक धरातल पर कुछ नहीं दिख रहा है। छह नवंबर को इसके विरोध में धरना होगा। जिलाध्यक्ष बड़े शाही ने कहा कि जिस तरह से हर विभाग में, जिले के प्रत्येक स्कूलों में, सीसीटीवी कैमरे के निगरानी में ड्यूटी की जाती है,परीक्षाएं कराई जाती हैं उसी प्रकार से जिले के सभी धान क्रय केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में धान की खरीदारी की जाय।
-- -- -- -
सपा प्रतिनिधिमंडल ने किया भीमपुर गौरा का दौरा, पीड़ितों से मिले
देवरिया। सपा का प्रतिनिधिमंडल रविवार को रामपुर कारखाना क्षेत्र के भीमपुर गौरा का दौरा किया। इस दौरान मृतक समीउल्लाह के परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दिया। जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कहा कि पूरा गांव पुलिसिया तांडव का शिकार बना है। महिलाएं और बच्चे तक पीटे गए हैं। गांव में दहशत है। उन्होंने जिला प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच किए जाने की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व सांसद कनकलता सिंह,पिछड़ा वर्ग के उपाध्यक्ष अशोक सिंह कुशवाहा, अभिषेक त्रिपाठी, राजन तिवारी, हृदय नारायन जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -
बदले गए तरकुलवा व बंजरिया फीडर, ट्रिपिंग से मिलेंगी राहत
देवरिया। विद्युत सब स्टेशन कायाकल्प के क्रम में रविवार को तरकुलवा बिजली घर के जर्जर हो चुके तरकुलवा और बंजरिया फीडर बदल दिए गए। इससे आपूर्ति में सुधार होने के साथ ही बार-बार हो रही ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिलने की बात कही जा रही है। तरकुलवा बिजली घर पर तरकुलवा, पथरदेवा, गढ़रामपुर और बंजरिया कुल चार फीडर लगे हैं, जिससे उपकेंद्र के 350 गांवों को बिजली सप्लाई दी जाती है। उपकेंद्र पर लगे तरकुलवा और बंजरिया फीडर काफी जर्जर हो चुके थे। जिससे उपकेंद्र के लगभग 250 गांवों के उपभोक्ताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। फीडर का पैनल तो कभी केबल ब्लास्ट होने के चलते अक्सर आपूर्ति बाधित होती रहती थी। जेई संदीप कुमार ने बताया कि रविवार को तरकुलवा और बंजरिया फीडरों को बदलकर नया फीडर लगा दिया गया है, इससे ट्रिपिंग की समस्या से मुक्ति मिलेगी।