फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   boy drowned in Saryu river, could not be traced even after a lot of searching

Deoria News: सरयू नदी में डूबा किशोर, काफी तलाशने के बाद भी नहीं चल सका पता

Fri, 16 Dec 2022 04:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 16 Dec 2022 04:46 PM IST
सार

बेलडॉड़ गांव निवासी अंकित कुशवाहा देवरिया से गांव आए साथी चंदन प्रजापति के साथ नवीन बंधे की ओर घूमने गया था। साथी के सरयू नदी में डूब जाने के कारण वह सदमे से उबर नहीं पा रहा था। रह-रह कर वह बेहोश हो जा रहा था। लोगों का कहना है कि दोनों साथियों का घर आमने-सामने है। दोनों में बचपन से ही गहरी दोस्ती है।

विज्ञापन
boy drowned in Saryu river, could not be traced even after a lot of searching
बरहज के कटइलवा-बेलडॉड नवीन बंधे के निकट सरयू में डूबे छात्र के बारे में पूछताछ करती पुलिस, बदहवास ? - फोटो : DEORIA

विस्तार

देवरिया जिले के बरहज क्षेत्र के कटइलवा-बेलडॉड़ नवीन बंधे के निकट गुरुवार की दोपहर किशोर सरयू नदी में डूब गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कहीं पता नहीं लग सका। इससे परिवारवालों को किसी अनहोनी की आशंका सता रही है। चंदन तीन दिन पूर्व अपनी मां के साथ खेत में पानी चलाने के लिए देवरिया से अपने गांव बेलडॉड़ आया हुआ था।

विज्ञापन


बेलडॉड़ निवासी परमेश्वर प्रजापति का परिवार देवरिया में रहता है। वहां चंदन (15) अग्रसेन इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र है। लोगों के अनुसार वह सुबह पड़ोस के साथी अंकित के साथ नवीन बंधे की ओर गया हुआ था। वहां शौच के बाद चंदन नदी के किनारे चला गया। इसी बीच उसका पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में चला गया। यह देखकर अंकित शोर मचाने लगा।
विज्ञापन


जब तक आसपास के लोग जुटते चंदन नदी में गुम हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाव आदि के जरिए नदी में चंदन की तलाश शुरू करा दी। जानकारी होने पर घर में रोना-पिटना मच गया। वह बहन पूजा, सुधा, गुंजन के बीच इकलौता भाई है। थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने बताया कि किशोर के नदी में डूबने की सूचना पर मौके पर पुलिस गई थी। तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथी के डूबने के सदमे से नहीं उबर नहीं पा रहा अंकित
बेलडॉड़ गांव निवासी अंकित कुशवाहा देवरिया से गांव आए साथी चंदन प्रजापति के साथ नवीन बंधे की ओर घूमने गया था। साथी के सरयू नदी में डूब जाने के कारण वह सदमे से उबर नहीं पा रहा था। रह-रह कर वह बेहोश हो जा रहा था। लोगों का कहना है कि दोनों साथियों का घर आमने-सामने है। दोनों में बचपन से ही गहरी दोस्ती है। चंदन खेत में पानी चलाने के लिए तीन दिन पूर्व मां श्रद्धा देवी के साथ देवरिया से गांव बेलडॉड़ आया हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed