{"_id":"61e3028ba4cbc176c9450319","slug":"an-youngster-died-in-accident-deoria-news-gkp423781098","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट से किशोर की मौत
विज्ञापन
नितिन विश्वकर्मा की फाइल फोटो
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की चपेट से किशोर की मौत
कसया ढाले पर हुई घटना, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रिश्तेदारी में खिचड़ी लेकर जा रहा था
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के कसया रेलवे ढाले के पास रिश्तेदारी में खिचड़ी लेकर जा रहे बाइक सवार किशोर की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। बाइक चला रहा मृतक का बड़ा भाई भी घायल हो गया। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक को चालक समेत कोतवाली ले आई। दोनों
कोतवाली क्षेत्र के घटैला गाजी निवासी अनिल विश्वकर्मा के बहन की शादी गौरीबाजार क्षेत्र के हरेरामपुर में हुई है। मकर संक्रांति पर शनिवार को उनके बड़े पुत्र अंगद विश्वकर्मा (20) एवं नितिन विश्वकर्मा (15) अपनी बुआ के यहां खिचड़ी लेकर बाइक से गौरीबाजार जा रहे थे। दोपहर 12 बजे अभी वे शहर के कसया ढाले को पार कर रहे थे कि पीछे से आए ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इसमें दोनों बाइक समेत गिर गए। सामान लेकर पीछे बैठा नितिन ट्रक के पहिए के नीचे आ गया और सिर पर पहिया चढ़ने से उसकी मौत हो गई। छोटे भाई की हालत देखकर बड़ा भाई बदहवास होकर चिल्लाने लगा। उसने मोबाइल से घरवालों को इसकी सूचना दी। मृतक के बाबा जगेश्वरर विश्वकर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली के एसएसआई बदरुद्दीन खां ने बताया कि मृतक किशोर के बाबा की तहरीर पर ट्रक स्वामी के ऊपर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।