{"_id":"65b6ab940e15775f9603be76","slug":"an-woman-tried-to-suicide-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-118277-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: फोटो वायरल करने की धमकी पर महिला ने की खुदकुशी की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: फोटो वायरल करने की धमकी पर महिला ने की खुदकुशी की कोशिश
Mon, 29 Jan 2024 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 29 Jan 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
महिला के घरवालों ने बचाई जान, खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला
फरार चल रहे आरोपी युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में, कर रही पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी मिलने पर एक महिला ने रविवार को गले में फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की।
आरोप है कि गांव का एक शादीशुदा युवक महिला के पास फोन कर उससे अश्लील बातें करता है। जब महिला इसका विरोध करती है तो उसे अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने लगता है। पीड़ित महिला उसकी हरकतों से परेशान होकर शनिवार की रात करीब आठ बजे खुदकुशी की कोशिश की। संयोग अच्छा था कि मौके पर घरवाले मौजूद थे। इससे उसकी जान बच गई।
उसके बाद रविवार की सुबह आरोपी युवक महिला के घर जा धमका। महिला उसे भगाने लगी तो अश्लील गालियां देते हुए जान-माल की धमकी देने लगा। शोर मचाने पर घरवालों को आते देखकर वह भाग निकला। फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ कर रही है।
इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलते ही मौके पर एसआई दीपक पटेल को भेजा था। आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया था। उसे हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ कर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

एसटीपी प्लांट की चल रही साफ-सफाई। संवाद

एसटीपी प्लांट की चल रही साफ-सफाई। संवाद
विज्ञापन