{"_id":"5ed920f18ebc3e906631736c","slug":"an-old-man-beaten-by-sticks-died-salempur-news-gkp353582025","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में बुजुर्ग की लाठियों से पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में बुजुर्ग की लाठियों से पीटकर हत्या
विज्ञापन
फाइल फोटो मृतक तपी लाल साहनी
- फोटो : SALEMPUR
रंजिश में बुजुर्ग की लाठियों से पीटकर हत्या
लार थाना क्षेत्र के आदर्श नगर गांव की घटना, सात पर केस
तीन आरोपी हिरासत में
संवाद न्यूज एजेंसी
लार/पिंडी। आदर्श नगर पिंडी गांव में बुधवार की देर रात पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी लार पहुंचाया। लाठियों से पीटे गए बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस ने सात लोगों पर गैर इरादतन हत्या व बलवा का मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
लार थाना क्षेत्र के आदर्श नगर पिंडी गांव के रहने वाले तपी लाल साहनी (65) की ओमप्रकाश साहनी से पुरानी रंजिश चल रही है। बुधवार की देर रात करीब साढ़े दस बजे तपीलाल भोजन कर परिवार के लोगों के साथ अपने दरवाजे पर बैठे थे। इसी बीच आठ साल पूर्व हुए विवाद को लेकर एक बार फिर भिड़ गए। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। इसमें एक पक्ष से तपीलाल साहनी, बेटा बृजेश साहनी व भतीजा नीतीश व दूसरे पक्ष से रविशंकर साहनी व विकास घायल हो गए। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को फोन पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को लेकर सीएचसी लार पहुंची। जहां सभी का उपचार हुआ। वहीं, डॉक्टरों ने इलाज के दौरान तपीलाल साहनी को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, सात लोगों पर गैर इरादतन हत्या व बलवा का मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश तिवारी ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। इसमें घायल तपीलाल साहनी की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।