{"_id":"692c88c19d5f16a3d2039e5d","slug":"an-fir-has-been-filed-against-20-people-including-a-zilla-panchayat-member-and-a-village-head-for-rioting-deoria-news-c-208-1-deo1011-169109-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जिपं सदस्य और ग्राम प्रधान समेत 20 पर बलवा की प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जिपं सदस्य और ग्राम प्रधान समेत 20 पर बलवा की प्राथमिकी दर्ज
Sun, 30 Nov 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
रामलक्षन। क्षेत्र के एक गांव में 10 दिन पहले हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान समेत 20 लोगों पर बलवा और छेड़खानी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। घटना को गांव की राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।
वहीं पीड़ित पक्ष पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को मारने-पीटने और विरोध करने पर घर में घुसकर महिलाओं से छेड़खानी का आरोप लगा रहा है।
पीड़ित पक्ष की तरफ से एक महिला और उसकी बेटी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि गांव में 21 नवंबर को एक तिलक समारोह था। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान कई युवकों को लेकर पहुंचे और उसके घर के एक सदस्य को मारने के लिए खोजने लगे। आरोपियों को देख उनके घर का सदस्य वहां से भागकर अपने घर आ गया। यहां मौजूद मां-बेटी ने आरोपियों का विरोध करते हुए रोका तो आरोपियों ने उनसे अभद्रता की। इस दौरान आरोपी महिला के साथ छेड़खानी करने लगे। घर में घुस कर सबकी पिटाई की।
पुलिस ने महिला की तहरीर पर जिला पंचायत सदस्य सुनील निषाद, ग्राम प्रधान महेंद्र, सुबाष, उमेश, आदित्य, शत्रुघ्न, राकेश, नगीना, विनोद, सत्येंद्र जसंवत, बाला, संतराज सहित 20 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ हरिराम यादव ने कहा कि तहरीर के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।