फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   An elderly person died due to collision with bike

Deoria News: बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत

Wed, 12 Nov 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 12 Nov 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
An elderly person died due to collision with bike
भलुअनी। क्षेत्र के बहोर चौराहे पर बाइक की टक्कर से छविराज 50 वर्ष घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भलुअनी ले जाया गया। चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बहोर निवासी छविराज गुप्त की चौराहे पर मकान है। लोगों के अनुसार वह रोज की भांति दरवाजे पर टहल रहे थे। इसी बीच तेज और अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दिया। हादसा देख घर में से लोग दौड़कर बाहर आ गए।
विज्ञापन

जबकि आसपास के लोग भी जुट गए। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए पीएचसी पर ले जाया गया। छविराज के मौत की जानकारी होने पर घर में रोना-पिटना मच गया। घटना को लेकर लोग हतप्रभ हैं। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि छविराज के मौत की सूचना मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed