{"_id":"67e9912b6c7dc94d420d2cf4","slug":"an-elderly-man-riding-a-bike-died-after-being-hit-by-an-uncontrolled-car-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-150489-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत
Mon, 31 Mar 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। बेकाबू कार ने बाइक सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। बुजुर्ग हवा में उछल कर सड़क पर किनारे जा गिरा। आसपास के लोगों ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दाैरान उसकी माैत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के सिसवा दीक्षित गांव के सुरेश तिवारी (70) रविवार को किसी काम से सलेमपुर आए थे। काम निपटाने के बाद घर लौट रहे थे। महदहा पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल डलवाने के लिए सड़क पर बने कट से घूमा रहे थे।
देवरिया की तरफ से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया। कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि कार की चपेट में आने से बाइक सवार बुजुर्ग घायल हुए हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद