फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   An approach road will be constructed at the southern end of the Mohan Bridge.

Deoria News: मोहन सेतु के दक्षिणी छोर पर 69 करोड़ से बनेगा एप्रोच मार्ग

Sun, 25 Oct 2026 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 25 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
An approach road will be constructed at the southern end of the Mohan Bridge.
बरहज सरयू तट पर अधर में पड़ा मोहन सेतु   
बरहज। सरयू नदी पर अधूरे पड़े मोहन सेतु के निर्माण की उम्मीद फिर जगी है। शासन ने पुल के दक्षिणी छोर पर परसियां-विशुनपुर देवार की ओर एप्रोच मार्ग और सुरक्षात्मक कार्यों के लिए करीब 69 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। काम पूरा होने के बाद देवरिया और मऊ के बीच आवागमन आसान होने के साथ दियारा क्षेत्र के गांवों को पक्की सड़क से जोड़ने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

वर्ष 2013 में 95 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण शुरू हुआ था। 39 पिलर वाले इस पुल को वर्ष 2017 तक पूरा करने का लक्ष्य था। करीब 70 फीसदी काम होने के बाद प्राकृतिक अड़चनों और धन की कमी से निर्माण रुक गया। नदी की धारा बदलने से दक्षिणी छोर पर एप्रोच मार्ग बनाने में समस्या आई। सरयू की धारा पुल के दक्षिणी पाए से करीब 10 मीटर आगे परसियां-विशुनपुर देवार की ओर खिसक गई है। शासन के निर्देश पर आईआईटी रुड़की की तकनीकी टीम ने मॉडल स्टडी की है। विभाग ने नदी की धारा नियंत्रित करने और एप्रोच को मजबूत बनाने के लिए 192 करोड़ रुपये का नया एस्टीमेट भी भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed