{"_id":"673671251f7f4d32ab0e5734","slug":"an-amount-of-rs-15-crore-distributed-to-1003-self-help-groups-deoria-news-c-208-1-deo1004-139795-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 1003 स्वयं सहायता समूहों को 15 करोड़ की धनराशि वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 1003 स्वयं सहायता समूहों को 15 करोड़ की धनराशि वितरित
Fri, 15 Nov 2024 03:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 15 Nov 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन विकास भवन स्थित गांधी सभागार में किया गया। इसकी अध्यक्षता राज्यमंत्री, ग्राम्य विकास विभाग विजयलक्ष्मी गौतम ने की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय उपस्थित रहे। कैंप में 1003 स्वयं सहायता समूहों को 15 करोड़ रुपये की धनराशि वितरित की गई।
राज्यमंत्री ने कहा कि पहले जो महिलाएं घर की चौखट तक सीमित थीं, वे आज मिशन के प्रयासों से किसी भी मंच पर आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रख रही हैं।
वित्तीय वर्ष में जनपद को 6147 स्वयं सहायता समूहों के बैंक क्रेडिट लिंकेज का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें से अब तक 5347 स्वयं सहायता समूहों का बैंक क्रेडिट लिंकेज स्वीकृत किया जा चुका है।
विज्ञापन
उत्कृष्ट कार्य करने वाली बैंक सखी, बैंक शाखा प्रबंधक एवं मिशन कर्मियों को सम्मानित किया गया।