फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   An accused caught by Baghauchghat police during vehicle checking

Deoria News: वाहन चेकिंग के दौरान बघौचघाट पुलिस के हत्थे चढ़ा एक अभियुक्त

Mon, 15 Apr 2024 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
An accused caught by Baghauchghat police during vehicle checking
-तमंचा व कारतूस के साथ चोरी की बाइक बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पुलिस अधीक्षक निर्देश पर अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चोरी की बाइक के साथ एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया।

बघौचघाट थाने के उप निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह रविवार को वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दुलारपट्टी के हरखौली टोला में मामूर होकर बिहार बाॅर्डर पर जाने वाले वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान गोपालगंज के विजयीपुर के खिरिडीह कवलाचक के दीपक गुप्ता पुत्र रामध्यान गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास कोतवाली क्षेत्र से चोरी की गई एक बाइक जिसकी नंबर प्लेट बदली थी। बरामद कर जब्त कर ली गई।
विज्ञापन

यह बाइक पलक मैरिज लाॅन के पास से चोरी हुई थी। जांच में उसके पास से एक तमंचा 315 बोर व एक कारतूस बरामद हुई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed