{"_id":"6283dff7ae451b2f8206ba36","slug":"amrit-sarovar-will-be-made-in-two-villages-deoria-news-gkp4372074159","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरहज में दो गांवों में अमृत सरोवर का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरहज में दो गांवों में अमृत सरोवर का शिलान्यास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज में दो गांवों में अमृत सरोवर का शिलान्यास
बरहज। ग्राम पंचायत भीखमपुरा और नेतवार में विधायक दीपक मिश्र शाका ने शासन के निर्देश पर मंगलवार को अमृत सरोवर का शिलान्यास किया। 28 लाख 45 हजार रुपये की लागत से बनने वाले सरोवर को एक माह में पूर्ण करा लिए जाने का लक्ष्य है।
विधायक ने नेतवार और भीखमपुरा गांव में वैदिक मंत्रों के बीच विधि-विधान से अमृत सरोवर का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है। मानव जीवन के लिए जलसंचय बेहद जरूरी है। भीखमपुरा में करीब ढ़ाई-तीन एकड़, जबकि नेतवार में चार एकड़ भूमि में 28 लाख 45 हजार रुपये की लागत से अमृत सरोवर बनाया जाएगा। इस दौरान एसडीएम गजेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख सीमा पासवान, बीडीओ चंद्रभूषण यादव, संजय पासवान, एडीओ पंचायत हरेंद्र सिंह, प्रधान संजय यादव पहलवान, हरेंद्र कुमार, सचिव अजीत विक्रम सिंह, संजय कुमार, बिन्नू पांडेय, प्रभाकर पाठक आदि मौजूद रहे।
50 लाख से होगा पोखरे का सुंदरीकरण
सोनूघाट। सदर ब्लॉक के ग्राम सुबिखर गांव में मंगलवार को पोखरे के सुंदरीकरण का स्थानीय विधायक दीपक मिश्र शाका ने भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि पानी जीवन के लिए अधिक उपयोगी है। पानी के महत्व को भांप कर भाजपा नेता स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने बीस साल पूर्व ही जानकर कार्य करना शुरू कर दिया था। इसका जागता उदाहरण आज जल जीवन मिशन पर हो रहे कार्य है। विधायक ने कहा कि हमारी सरकार नौजवान, महिलाएं व किसानों के कल्याण कारी योजनाएं को चला कर लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। इसके पूर्व विशिष्ट अतिथि नीरज शाही ने कहा कि पचास लाख की लागत से यह पोखरे का सुंदरीकरण हो रहा है। इसको संजोने का कार्य जनता को है। इस गाँव की जनता की जिम्मेवारी और जवाबदेही बढ़ गई है। विशिष्ट अतिथि सदर ब्लॉक प्रमुख पवन कुमार गुप्त उर्फ पिंटू ने पूरे ब्लॉक के द्वारा हो रहे विकास कार्यों की चर्चा की। कार्य क्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। ग्राम प्रधान दुर्गेश जायसवाल और सदर बीडीओ कमलेश कुमार राय ने आये अतिथियों को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय सुबिखर की प्रभारी प्रधनाध्यापिका प्रतिमा त्रिपाठी ने विद्यालय की चहारदीवारी, कमरों में पंखे सहित भौतिक संसाधन के लिए स्थानीय विधायक को एक पत्रक दिया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान दया शंकर तिवारी, केके राय, एडीओ पंचायत सीवी मणि त्रिपाठी, अनुपम मिश्र, धनवंत सिंह, शैलेंद्र सिंह टुन्नु, हीरालाल जायसवाल, नवनाथ मौर्य, पूनम त्रिपाठी, प्रवीन त्रिपाठी, देवेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।