{"_id":"66a1517447b4e16a6e03e434","slug":"amrit-sarovar-becomes-tourist-center-of-the-area-huge-crowd-gathering-till-10-pm-deoria-news-c-208-1-deo1004-131085-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अमृत सरोवर बना क्षेत्र का पर्यटन केंद्र, रात दस बजे तक जुट रही भारी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अमृत सरोवर बना क्षेत्र का पर्यटन केंद्र, रात दस बजे तक जुट रही भारी भीड़
विज्ञापन
देसही देवरिया के बरवा मीरछापर गांव में बना अमृत सरोवर पर उमड़ रही भीड़। संवाद
- सरोवर के भीतर बने हैं दो मंदिर, बाहर है भव्य शिवालय
- देसही देवरिया के बरवा मीरछापर गांव है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। बरवा मीरछापर गांव में बना अमृत सरोवर क्षेत्रीय लोगों के लिए पर्यटन का बखूबी केंद्र बन गया है। प्रकृति की गोद में समाहित एक बड़ा भू-भाग, मंदिरों का जलाशय, सुंदरता और आस्था का प्रतीक यह जगह क्षेत्र में परमेश्वर धाम के नाम से जाना जा रहा है। विशाल सरोवर के बाहर एक प्राचीन शिवालय और बीच में चमचमाते हुए दो भव्य मंदिर, रात को रंगबिरंगे प्रकाश में नहाते ही अद्भुत छटा बिखेर कर लोगों को अपनी तरफ आकर्षित ले रहे हैं।
रात दस बजे तक मंदिरों में बजती घंटी की मधुर आवाजें और लोगों का कौतूहल इसकी सुंदरता को और अधिक बढ़ा रहा है। शाम ढलते ही भीड़ पहुंचनी शुरू हो जा रही है। रात दस बजे तक भीड़ लगी रह रही है। शादी- विवाह का कार्यक्रम भी आए दिन चल रहा है। देसही देवरिया विकास खंड क्षेत्र के बरवा मीरछापर गांव में पश्चिम तरफ दो एकड़ में फैला एक भू- भाग है। दक्षिण तरफ प्राचीन शिवालय है। बीच में जलाशय है। जलाशय के बीचोबीच छठ माता और काली माता का भव्य मंदिर है। चारों तरफ से घने और जंगल की शक्ल अख्तियार किए छायादार वृक्ष हैं।
सरकार की तरफ से 2022 में इस जलाशय का चयन अमृत सरोवर योजना के तहत किया गया। उसके बाद चारों तरफ से बाउंद्रीवाल, बैठने की जगह, इंटरलॉकिंग, जाली, प्रकाश व्यवस्था, सीढ़ी, जलाशय में मंदिरों तक जाने के लिए दो बृज हैं। उन पर रेलिंग के साथ ही प्रकाश की उत्तम व्यवस्था है। रात में जलाशय की कल कल आवाज के बीच उठी तरंगों से नहाकर तीनों मंदिर, परिसर और जलाशय के रंग बिरंगे प्रकाश से जगमगाहट हुआ पूरा परिसर प्रकृति की गोद में मानो समा जा रहा है। शाम ढलते ही क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ जुटने लग रही है। शाम को मंदिरों में संध्या आरती, रात दस बजे तक यहां मंदिरों में बजने वाली मधुर घंटी की आवाजें व जलाशय की बहुरंगी छटाएं निहारते लोग थक नहीं रहे। यह अमृत सरोवर जिले में उदाहरण है। अधिकारी भी यहां आकर प्रधान वंदना कुशवाहा और उनके प्रतिनिधि डाॅक्टर विष्णु कुशवाहा को सम्मानित कर चुके हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
कोट
अमृत सरोवर स्थल पर मंदिर पहले से बने थे। सरोवर का अमृत सरोवर के रूप में 2022 में चयन हुआ। अधिकारियों के निर्देश और निरीक्षण के क्रम में मानक के अनुसार कार्य कराए गए। अब इसकी भव्यता और यहां की प्राकृतिक सुंदरता को देखने के लिए दूर दराज से पर्यटक आ रहे हैं। सरोवर में दो हंस और सारस हैं। युवा स्नान करने भारी संख्या में आ रहे हैं। शाम को बहुत भीड़ हो रही है। प्रशासन से मांग किया कि पर्यटकों के आकर्षण को देखते हुए यहां और विकास कराया जाय।
-डाॅक्टर विष्णु कुशवाहा, प्रधान प्रतिनिधि
-- -- -- -- -- -- -- -- --
क्या कहते हैं स्थानीय दुकानदार
बरवा मीरछापर चौराहा अमृत सरोवर से करीब है। सरोवर पर पर्यटकों का प्रतिदिन बढ़ रहा है। इससे भुजा, कोल्डड्रिंक, मिठाई, पूजा सामग्री आदि की खरीदारी भी बढ़ी है।
-बबलू मद्धेशिया, किराना दुकानदार
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
अमृत सरोवर बहुत अच्छा बना है। कई गांवों के लोग सरोवर की सुंदरता को देखने आ रहे हैं। और गांवों के प्रधान भी आकर देख रहे हैं। पर्यटक तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। उनके आने से खाद्य वस्तुओं की बिक्री में इजाफा हुआ है।
-मुरारी मद्धेशिया, पान दुकानदार
-- -- -- -- -- -- --
पर्यटकों की प्रतिक्रिया
बैतालपुर विकास खंड के सेखौना गांव के राकेश सिंह ने बताया कि अमृत सरोवर की सुंदरता सुन कर देखने गए थे। वहां जाकर बहुत अच्छा लगा। मन श्रद्धा और शांति से सराबोर हो गया। इसी तरह देसही देवरिया के विनोद सिंह और धर्मा विश्वकर्मा ने बताया कि अमृत सरोवर एक हरे- भरे पार्क के रूप में विकसित हुआ है। शाम के समय यहां पहुंचने पर शहर जैसी अनुभूति हो रही है।