फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Amrit Prayas is a resolution to increase the income of farmers

Deoria News: किसानों की आय बढ़ाने का संकल्प है अमृत प्रयास

Mon, 25 Aug 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 25 Aug 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Amrit Prayas is a resolution to increase the income of farmers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। अमृत प्रयास कार्यक्रम के तहत जिला पंचायत सभागार में रविवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें अमृत प्रयास के तहत लिए गए सात संकल्पों में से प्रथम संकल्प कैश क्रॉप एवं एग्रो प्रोसेसिंग में प्रोत्साहन और प्रयास विषय पर विशेषज्ञों ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान, विशिष्ट अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह व सदर सांसद शशांक मणि ने दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम के दौरान प्रगतिशील किसानों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि हमारा देश एक कृषि प्रधान देश रहा है जहां किसान अपनी मेहनत और परिश्रम से फसलों का उत्पादन करता है।
उन्होंने कहा कि जबसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है, अन्नदाता किसानों की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि अमृत प्रयास के तहत जो सात संकल्प लिए गए हैं, सदर सांसद द्वारा यह बहुत ही सराहनीय प्रयास है जो किसानों की फसल का उचित मूल्य दिलाने का कार्य करेगा तथा उनकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति में आश्चर्यजनक बदलाव लाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि कामेश्वर सिंह ने कहा कि किसानों को एग्रो-प्रोसेसिंग इकाइयां स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता और अनुदान प्रदान कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed