फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Vaibhavkant Mishra becomes President; Rishiraj Mishra elected Secretary.

Deoria News: वैभवकांत मिश्र बने अध्यक्ष ऋषिराज मिश्र मंत्री निर्वाचित

Sat, 26 Sep 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 26 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Vaibhavkant Mishra becomes President; Rishiraj Mishra elected Secretary.
जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष वैभव कांत मिश्र और सचिव ऋषिराज मिश्र
देवरिया। जिला बार एसोसिएशन देवरिया के चुनाव में वैभव कांत मिश्र अध्यक्ष और ऋषिराज मिश्र मंत्री निर्वाचित हुए। अध्यक्ष पद पर वैभव कांत मिश्र ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अशोक कुमार दीक्षित को 380 मतों से हराया।
विज्ञापन

चुनाव में कुल 1688 मतदाताओं में से 1329 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। शुक्रवार को जिला न्यायालय परिसर में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक मतदान हुआ। दोपहर ढाई बजे से मतगणना शुरू हुई और शाम सात से आठ बजे के बीच परिणाम घोषित किए गए।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर वैभव कांत मिश्र को 638 मत मिले। अशोक कुमार दीक्षित को 258 और विपिन कुमार पाठक को 230 मत मिले। अजय कुमार मल्ल को 106, राधाकृष्ण शुक्ल को 48, प्रेम नारायण मणि त्रिपाठी को 27, विजय शंकर चौरसिया को नौ और संत कुमार सिंह को तीन मत मिले। नोटा के पक्ष में 10 मत पड़े। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सच्चिदानंद यादव 472 मत पाकर विजयी रहे। राजेश कुमार तिवारी को 400 और सुधीर कुमार मणि त्रिपाठी को 102 मत मिले। नोटा पर 34 मत पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद पर संजीव कुमार पांडेय और अनूप कुमार पांडेय विजयी हुए। संयुक्त सचिव पद पर विजय मणि त्रिपाठी और कृष्ण सिंह ने जीत दर्ज की। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनंत पांडेय और अंकिता राव निर्वाचित हुईं।
वरिष्ठ अधिवक्ता एवं चुनाव अधिकारी सुभाष राव ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। उन्होंने सभी विजयी पदाधिकारियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed