फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Amid cheers, devotees set off for the Vaishno Devi pilgrimage.

Deoria News: जयकारों के बीच वैष्णो देवी धाम की यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालु

Mon, 23 Mar 2026 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 23 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Amid cheers, devotees set off for the Vaishno Devi pilgrimage.
शाहपुर। डुमरियागंज ब्लाॅक क्षेत्र के बहेरिया गांव से वैष्णो देवी धाम की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को प्रधान संघ अध्यक्ष दिलीप पांडेय ने अंगवस्त्र भेंट कर रवाना किया। करीब एक सप्ताह की यात्रा के दौरान श्रद्धालु तमाम स्थानों पर पहुंच कर विभिन्न मंदिरों का दर्शन-पूजन करेंगे।
विज्ञापन

रविवार को सुबह करीब साढ़े 10 बजे करीब एक दर्जन श्रद्धालु बहेरिया गांव से मां वैष्णो देवी धाम के लिए निकले। जत्थे में शामिल श्रद्धालु पंजाब के अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर सहित मंदिरों पर पहुंच कर दर्शन-पूजन करेंगे। सभी श्रद्धालुओं को प्रधान संघ अध्यक्ष की ओर से अंगवस्त्र भेंट किया गया। उन्होंने कहा कि इन दिनों चल रहे नवरात्र पर्व में मां भगवती का दर्शन-पूजन बेहद महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

इस दौरान मंटू पांडेय, भरतलाल पांडेय, वीरेंद्र दुबे, नान्हू यादव, शिव कुमार पांडेय, दिनेश शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed