{"_id":"69a33f25c40ea003e008186f","slug":"american-students-understand-rural-self-employment-model-deoria-news-c-208-1-deo1011-176032-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अमेरिकी छात्रों ने ग्रामीण स्वरोजगार के मॉडल को समझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अमेरिकी छात्रों ने ग्रामीण स्वरोजगार के मॉडल को समझा
Sun, 01 Mar 2026 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। बरपार स्थित एक स्वयंसेवी संस्था के रोजगार प्रशिक्षण केंद्र पर शनिवार को यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन लॉ स्कूल (अमेरिका) के 17 और अशोका यूनिवर्सिटी के पांच विद्यार्थियों ने अपने ग्रामीण इमर्शन कार्यक्रम के तहत दौरा किया। इन छात्रों ने ग्रामीण स्वरोजगार के क्षेत्र में हो रहे कार्यों को समझा। उद्यम केंद्र की टीम ने छात्रों को ग्रामीण विकास और उद्यमिता आधारित मॉडल की विस्तृत जानकारी दी।
छात्रों ने महिला उद्यमिता सशक्तिकरण, इन्क्यूवेशन के आर्थिक प्रभाव, किसानों तक तकनीक पहुंचाने के प्रयास और सामुदायिक भागीदारी आधारित कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की। सीएसबीसी अशोका यूनिवर्सिटी के निदेशक डॉ. पवन की अगुवाई में यह शैक्षणिक दल बरपार पहुंचा था। एसोसिएट डायरेक्टर गोपीकृष्णन नायर तथा रिसर्च कम्युनिकेशंस की डिप्टी मैनेजर आनंदिता लिधू ने बताया कि ऐसे ग्रामीण अनुभव कार्यक्रम विद्यार्थियों को जमीनी वास्तविकताओं से जोड़ते हैं। इस दौरान मनीष बजाज, शिल्पी सिंह, अभिषेक भारद्वाज, नित्या सिंह, आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।