फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Allegations of negligence in verification of notices

Deoria News: नोटिसों के सत्यापन में लापरवाही का आरोप

Mon, 23 Feb 2026 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 23 Feb 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Allegations of negligence in verification of notices
तुलसियापुर। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत जारी नोटिसों के सत्यापन को लेकर शोहरतगढ़ में अव्यवस्था और लापरवाही के आरोप सामने आए हैं। जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने मतदाता सूची की त्रुटियों और डोर-टू-डोर सत्यापन न होने पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

रविवार को एसआईआर अभियान के अंतर्गत शोहरतगढ़ स्थित मारवाड़ी धर्मशाला परिसर में बीएलओ टीम की ओर कैंप लगाकर नोटिसों का सत्यापन किया गया। विभिन्न बूथों पर प्रेषित नोटिसों के सापेक्ष सीमित संख्या में ही सत्यापन हो सका। बूथ संख्या 273 पर 130 नोटिसों के सापेक्ष 80 का सत्यापन किया गया। बूथ संख्या 274 पर 100 में से 50, बूथ संख्या 275 पर 84 में से 44, बूथ संख्या 278 पर 77 में से 12 तथा बूथ संख्या 279 पर 93 में से मात्र 15 नोटिसों का सत्यापन किया गया। शेष लोगों के सत्यापन की प्रक्रिया जारी बताई गई।
विज्ञापन

नगर के जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने सत्यापन व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि मतदाता सूची की सही मैपिंग न होने के कारण लोगों को अनावश्यक रूप से नोटिस भेजी जा रही है। साथ ही बीएलओ द्वारा डोर-टू-डोर संपर्क न करने से लोगों को घंटों कैंप स्थल पर प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। इस दौरान बीएलओ गणेश यादव, गुंजा, नीलम जायसवाल, राकेश जायसवाल, संतोष कुमार चौधरी सहित मनोज गुप्ता, राजकुमार मोदनवाल, बबलू गौड़, दिलीप वर्मा, इंद्रेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम विवेकानंद मिश्र ने बताया कि कई तरह के एसआईआर नोटिसों का सत्यापन किया जा रहा है। मैपिंग के संदर्भ में एआरओ उसका निस्तारण कर रहे हैं और फाॅर्म-6 के संदर्भ में डोर टू डोर जाकर के लोगों से फाॅर्म लेने हैं और ऑनलाइन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed