फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Allegations of negligence in a teenager's treatment; commotion at a private hospital.

Deoria News: किशोर के इलाज में लापरवाही का आरोप, निजी अस्पताल में हंगामा

Wed, 05 Aug 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 05 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Allegations of negligence in a teenager's treatment; commotion at a private hospital.
 किशोर के मौत के बाद हंगामा करते पतिजन
देवरिया। शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान चाकू से घायल किशोर की मौत के बाद बुधवार को परिवार वालों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अस्पताल परिसर और गेट पर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

महिलाओं ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर सड़क जाम करने की कोशिश की। परिवार वालों का आरोप है कि उपचार के दौरान अस्पताल की मांग पर कई यूनिट खून की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

उन्होंने अस्पताल में लिए गए खून का दुरुपयोग करने और उसे बेचने का आरोप लगाया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह परिवार वालों को शांत कराया। भटनी नगर में मंगलवार की रात में हुई चाकूबाजी में घायल सागर बाल्मीकि को देवरिया मेडिकल कॉलेज में राहत नही मिलने पर परिवार वालों ने शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करायाथा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार वालों का कहना है कि चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए तत्काल खून की व्यवस्था करने को कहा। परिवार के सदस्यों और परिचितों ने रक्तदान कर आवश्यक खून उपलब्ध कराया।
इलाज के बावजूद किशोर को बचाया नहीं जा सका। मौत की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में किशोर के परिवार वाले और रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया।

उन्होंने मौके पर जमकर हंगामा किया और सड़क जाम करने की कोशिश भी की। हालांकि, पुलिस की सक्रियता से जाम नहीं लग पाया। सूचना पर कोतवाल राकेश राय और सीओ भाटपार रानी मनोज कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने समझा बुझाकर परिवार वालों को शांत कराया। परिवार वालों का कहना था कि यदि समय पर सही उपचार मिलता तो किशोर की जान बचाई जा सकती थी। इसके अलावा अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उपचार के दौरान उनसे जो खून मंगाया गया था, उसका उपयोग किशोर के उपचार में नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed