{"_id":"691e15ef91ee9236b20ed32e","slug":"allegations-of-beating-in-property-division-deoria-news-c-208-1-deo1009-168286-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: संपत्ति बंटवारे में पिटाई का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: संपत्ति बंटवारे में पिटाई का आरोप
Thu, 20 Nov 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बभनी पांडेय गांव में बुधवार को संपत्ति बंटवारे को लेकर पटीदारों ने दंपति और एक बुजुर्ग महिला की पिटाई कर दी। मामला बढ़ता देख किसी ने 112 पुलिस को फोन कर मौके पर बुला लिया। घायलों का नजदीक के अस्पताल में इलाज कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बभनी पांडेय गांव निवासी राज चौरसिया के पिता मारकंडेय चौरसिया तीन शादी किए हैं। राज का कहना है कि पिता के पहली पत्नी का बेटा मैं हूं। इन दिनों पिता विदेश में हैं। अपने पत्नी और दादी को लेकर मैं अलग रहता हूं। तीन सालों से पिता रुपये दे नहीं रहें हैं। एक कमरे में दादी शांति देवी का सामान रखा गया था। जिसे बुधवार को सौतेली मां ने निकालकर बाहर फेंक दिया।
मना करने पर मुझे अन्य लोगों के साथ मिलकर मारने-पीटने लगी। पत्नी चांदनी बीच-बचाव करने पहुंची तो उसे भी मारा-पीटा गया। इतना ही नहीं हमलावर बुजुर्ग दादी को भी नहीं बख्शे। थानेदार दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि मौके पर पुलिस गई थी। संपत्ति बंटवारे को लेकर मारपीट हुई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद