फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   allegation of rape

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

Sat, 14 May 2022 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
allegation of rape
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

पीड़िता की तहरीर पर युवक और उसकी चाची पर केस
शादी कराने को लेकर कई बार हो चुकी थी पंचायत
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। शादी का झांसा देकर एक युवक क्षेत्र की एक किशोरी से दुष्कर्म करता रहा। किशोरी ने जब आरोपी युवक पर शादी का दबाव बनाया तो वह मुकर गया। मामले में शनिवार को पुलिस ने युवक पर दुुष्कर्म और उसकी चाची पर साजिश करने का अभियोग पंजीकृत किया। युवक और किशोरी के बीच शादी को लेकर दोनों परिवार के बीच कई बार पंचायत होने पर भी बात नहीं बन पाई।

क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रिश्तेदारी के एक युवक ने एक साल पहले शादी करने का झांसा दिया। किशोरी के अनुसार इस दौरान युवक ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। युवक के साथ उसकी चाची भी साजिश शामिल रही। उसकी चाची पीड़िता को शादी कराने का आश्वासन देती रही। दो माह पहले किशोरी के परिजन युवक पर शादी का दबाव बनाने लगे। युवक और उसकी चाची ने शादी से इन्कार कर दिया। आरोप है कि युवक ने किशोरी को चुप नहीं रहने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जिस पर दोनों परिवार के लोगों में भी विवाद बढ़ गया। दो सप्ताह पहले किशोरी और युवक के परिजनों में कोतवाली में पंचायत भी हुई। किशोरी ने न्याय नहीं मिलने पर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई। पुलिस ने जंगल डोमडीला गांव के अखिलेश यादव और उसकी चाची विमला यादव पर मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल विजय सिंह ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed