{"_id":"6658ec688fc1e8289000a414","slug":"allegation-of-molestation-on-kotedar-deoria-news-c-208-1-deo1004-126837-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कोटेदार पर महिला ने छेड़खानी करने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कोटेदार पर महिला ने छेड़खानी करने का लगाया आरोप
Fri, 31 May 2024 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 31 May 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपार रानी। खामपार थाना के एक गांव की महिला गांव के कोटे की दुकान पर राशन लेने गई। उसने कोटेदार पर 17 वर्षीय पुत्री से छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। महिला ने थाना अध्यक्ष से कोटेदार के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
थानाध्यक्ष को दी गई तहरीर में महिला ने कहा है कि उसकी पुत्री कोटेदार के घर बृहस्पतिवार को वितरण के दौरान राशन लेने गई थी। कोटेदार उसकी पुत्री को कमरे के अंदर राशन की बोरी उठाने के लिए लेकर गया और छेड़खानी करने लगा। उसकी पुत्री वहां से किसी तरह भाग कर घर आई और आपबीती बताई। महिला ने कोटेदार के विरुद्ध तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सीओ एसपी सिंह ने बताया कि घटना की पुलिस जांच कर रही है। संवाद