{"_id":"66183dbefeb3daac7c0806d7","slug":"allegation-of-fighting-deoria-news-c-227-1-sgkp1033-115715-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दुकान में घुस कर मारने पीटने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दुकान में घुस कर मारने पीटने का लगाया आरोप
Fri, 12 Apr 2024 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 12 Apr 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। इटवा थाने के परसा चौराहे पर दुकान चलाने वाले एक दुकानदार ने केवटली निवासी एक व्यक्ति पर दुकान में घुसकर मारने पीटने, दुकान फूंक देने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले की जांच करके कार्रवाई की मांग की है।
इटवा कस्बे के पहाड़पुर निवासी अबू बकर ने बताया कि प्रार्थी इटवा-बेलवा मार्ग पर स्थित परसा चौराहे पर किराने की दुकान चलाता है। वह बुधवार की शाम अपनी दुकान पर बैठा था। तभी केवटली निवासी लाला आया और दुकान से सामान लिया और बगैर मूल्य चुकाए ले जाने लगा। पैसा मांगने व अपने पिता से कहलवाने की बात पर वह गुस्से में आ गया और दुकान में घुस कर मारने पीटने लगा।
शोर करने पर जुटे आसपास के लोगों ने बीच-बचाव करके मुझे बचाया। इस दौरान वह दुकान फूंकने व जान से मारने की बात कहते हुए घर चला गया। इस संबंध में एसओ संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी।