{"_id":"67c320e43dfcb5b918025d12","slug":"allahabad-high-court-judge-car-collides-with-police-escort-vehicle-in-deoria-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: देवरिया में इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज की गाड़ी पुलिस स्कॉर्ट वाहन से टकराई, बाल-बाल बचे सभी लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: देवरिया में इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज की गाड़ी पुलिस स्कॉर्ट वाहन से टकराई, बाल-बाल बचे सभी लोग
Sat, 01 Mar 2025 08:29 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया (गोरखपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया (गोरखपुर)
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 01 Mar 2025 08:29 PM IST
सार
इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज की गाड़ी पुलिस स्कॉर्ट वाहन से अचानक टकरा गई। कार में सवार जज सहित सभी लोग बाल-बाल बच गए। कुछ देर के लिए काफिला रुक गया।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज की गाड़ी पुलिस स्कॉर्ट वाहन से टकराई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज राजीव सिंह की गाड़ी शनिवार को देवरिया सिविल लाइंस रोड पर विकास भवन के पास पुलिस स्कॉर्ट वाहन से अचानक टकरा गई। कार में सवार जज सहित सभी लोग बाल-बाल बच गए। इसके बाद दूसरे वाहन से उन्हें संगोष्ठी स्थल पर भेजवाया गया।
विज्ञापन
जज दोपहर में दीवानी कचहरी के सभागार में आयोजित संगोष्ठी में भाग लेने के लिए आ रहे थे। काफिला विकास भवन के निकट पहुंचा था कि आगे चल रहे पुलिस स्कॉर्ट वाहन का अचानक ब्रेक लग गया, जिसकी वजह से न्यायमूर्ति की गाड़ी पुलिस स्कॉर्ट वाहन से टकरा गई। गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कुछ देर के लिए काफिला रुक गया।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति के काफिले में अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ जीके गोस्वामी भी शामिल थे। इसके बाद काफिला दीवानी न्यायालय के लिए रवाना हो गया।