{"_id":"67e06256c47184d2bd04f935","slug":"all-the-best-academy-pathardeva-gained-a-two-point-lead-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-149917-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ऑल द बेस्ट एकेडमी पथरदेवा ने हासिल की दो अंकों की बढ़त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ऑल द बेस्ट एकेडमी पथरदेवा ने हासिल की दो अंकों की बढ़त
Mon, 24 Mar 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 24 Mar 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त देवरिया क्रिकेट लीग में रविवार को फैसल एकेडमी गौरी बाजार को चार विकेट से हराकर ऑल द बेस्ट एकेडमी पथरदेवा ने दो अंकों की बढ़त हासिल कर ली। विजयी टीम के प्रिंस प्रजापति को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन की देख-रेख में बीआरडी बीडी पीजी कॉलेज बरहज ग्राउंड पर फैसल एकेडमी गौरी बाजार के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 35 ओवर के मैच में 28.5 ओवर में 100 रन बनाकर टीम आउट हो गई। शिवम यादव ने 22, आशुतोष ने 18 तथा नीरज चौहान ने 10 रन का योगदान दिया। पथरदेवा की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मलिक सादिक खान, नितेश यादव एवं प्रिंस प्रजापति ने दो- दो तथा संजय शर्मा, फैजान हुसैन एवं साहिल रजा सिद्दीकी ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑल द बेस्ट एकेडमी पथरदेवा की टीम ने 13.4 ओवर में ही छह विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया। नियामतुल्लाह शाह ने 36, प्रिंस प्रजापति ने 28, मसीहा अंसारी ने 14 तथा समीर बेग ने 12 रन का योगदान दिया। गौरी बाजार की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आशुतोष ने चार तथा आदित्य यादव ने एक विकेट प्राप्त किया। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले ऑल द बेस्ट एकेडमी पथरदेवा के प्रिंस प्रजापति को मुख्य अतिथि अनिल मिश्रा व विशिष्ट अतिथि गिरिजेश मिश्रा ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। मैच के दौरान देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष/प्रभारी सचिव नागेंद्र त्रिपाठी, वरिष्ठ संयुक्त सचिव कलाम खान, नितेश मणि त्रिपाठी, तारकेश्वर साहनी, कोच शाने हबीब तथा रजत मद्धेशिया सहित अन्य सीनियर ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।