फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   All tests are not being done in the medical college, they have to be done outside

Deoria News: मेडिकल काॅलेज में नहीं हो रहीं सभी जांचें, करानी पड़ रही बाहर

Fri, 29 Aug 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 29 Aug 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
All tests are not being done in the medical college, they have to be done outside
पैथालाजी रजिस्ट्रेशन काउंटर के बाहर लगी कतार
अधिकतर जांच निशुल्क, कुछ का लिया जाता है मामूली चार्ज, बाहर केंद्रों पर मरीजों की होती है जेब ढीली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, सीटी स्कैन की सहित कई स्पेशल जांच की सुविधाएं उपलब्ध है। कलर डाप्लर, लेवल टू अल्ट्रासाउंड, मेमोग्राफी फेस्टूला, आईवीपी के अलावा हार्ट से संबंधित खून की जांच मरीजों को बाहर करानी पड़ती है। ऐसे में मरीजों की जेब ढीली होती है और उन पर आर्थिक बोझ पड़ता है। इसके अलावा अस्पताल में अधिकतर जांच की निशुल्क सुविधा है तो कुछ का मामूली चार्ज भी लिया जाता है।
मेडिकल कॉलेज में शहर से ग्रामीणांचल के अलावा बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग अच्छी सुविधा की उम्मीद लेकर आते हैं। रोजाना करीब ढाई हजार से अधिक मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। डॉक्टर मरीजों को पैथाेलाॅजी, एक्स-रे, सीटी स्कैन जांच लिखते हैं। करीब छह सौ मरीजों का रजिस्ट्रेशन होता है। अधिकतर पैथोलाॅजी जांच की निशुल्क सुविधा है। इसमें सीबीसी, ईएसआर, ब्लड ग्रुप, यूरीन, एलएफटी, केएफटी, इलेक्ट्रोलाइट, सीआरपी, लिपिड, शुगर रेंडम, फास्टिंग, पीपीटी3, टी4, टीएसएच, एफटी 3, एफटी 4, प्रोलैक्टीन, एचबीएसएजी, एचसीवी, डेंगू, विडाल सहित अन्य जांच शामिल है।
विज्ञापन

पीटीआईएनआर, एपीटीटी, एचआईवी एलाइजा, हार्मोनल, एफएनएसी, सीएसएफ सहित कई जांच के लिए मामूली चार्ज देना पड़ता है। इसके अलावा करीब सौ मरीजों को स्पेशल जांच लिखी जाती है। इसके लिए मरीजों को बाहर जाना पड़ता है, जहां 15 सौ से पांच हजार रुपये देने पड़ते हैं। गर्भवती को लेबल टू अल्ट्रासाउंड जांच के लिए बाहर जाना पड़ता है। इसी तरह कलर डाप्लर, पैर के घुटने सहित स्पेशल अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा मेडिकल काॅलेज में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हार्ट की बीमारी, एलर्जी, ईईजी, इको आदि जांच भी बाहर करानी पड़ती है। सकरापार के राहुल ने बताया कि पत्नी को दिखाया। यहां लेवल टू जांच लिखी गई, जो बाहर करानी पड़ेगी। भुजौली के उमेश कुमार ने बताया कि घुटने में दर्द से परेशान हूं। डॉक्टर अल्ट्रासाउंड जांच कराने को कहे हैं, जो महंगी है। निजी सेंटरों पर जांच महंगी होने से परेशानी हो रही है।
..
इन जांचों की सुविधा नहीं
मेडिकल कॉलेज में हार्ट की बीमारी से संबंधित पैथाेलाॅजी, कलर डाप्लर अल्ट्रासाउंड, इको, टीएमटी के अलावा एलर्जी, ईईजी, लेवल टू अल्ट्रासाउंड, मेमोग्राफी, पेट के नसों के ब्लाकेज के लिए अल्ट्रासाउंड, सीटी, आईवीपी, बैरियम, एचएसजी, फेस्टूला, पेशाब में रुकावट के लिए एक्स-रे, एमआरआई सहित कई जांच की सुविधा नहीं है।
..
पेट में काफी दिनों से दिक्कत है। इलाज कराने अस्पताल आया। डॉक्टर ने अल्ट्रा साउंड कराने को कहा। पता चला कि यह जांच नहीं होती है। बाहर जांच के लिए करीब दो हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

आलोक, रामगुलाम टोला

..
भाई का इलाज कराने आया था। उसे पेट में परेशानी हो रही है। डॉक्टर ने ब्लड जांच व कलर डाप्लर अल्ट्रासाउंड लिखा है। पता चला कि जांच बाहर से होगी। निजी सेंटर पर रुपये खर्च पड़ेंगे।

कृष्णा, इजरही
..


कोट
मेडिकल काॅलेज में अधिकतर जांच की सुविधा है, जो जांच अभी शुरू नहीं हो सकी हैं, उसके लिए प्रधानाचार्य के स्तर प्रक्रिया की जा रही है। आने वाले दिनों में जांच की सुविधा हो जाएगी। इसके बाद मरीजों को सहूलियत होगी।
डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed