{"_id":"645fe5a11f291278ff0eeae6","slug":"alka-singh-of-bjp-from-deoria-shweta-of-bsp-won-from-gaura-barhaj-deoria-news-c-7-1-165893-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: देवरिया से भाजपा की अलका सिंह, गौरा बरहज से बसपा की श्वेता ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: देवरिया से भाजपा की अलका सिंह, गौरा बरहज से बसपा की श्वेता ने बाजी मारी
Sun, 14 May 2023 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 14 May 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
देवरिया नगर पालिका सहित सात जगहों पर भाजपा ने लहराया परचम
-चार जगहों पर निर्दल प्रत्याशियों का चला जादू
देवरिया। जिले की दो नगर पालिका सीटों में एक पर भाजपा और एक पर बसपा को कामयाबी मिली है।
वहीं 15 नगर पंचायतों में सात में भाजपा, चार में निर्दल, तीन में सपा और एक सीट पर बसपा प्रत्याशी के सिर जीत का सेहरा बंधा है। देवरिया नगर पालिका से भाजपा के टिकट पर अलका सिंह ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के बागी अमित मोदनवाल की पत्नी शिल्पी मोदनवाल को 609 मतों से पराजित कर दिया। अलका को 26152 जबकि शिल्पी को 25536 मत प्राप्त हुए। सपा प्रत्याशी इंदु देवी 21329 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहीं। बरहज नगर पालिका में बसपा की श्वेता जायसवाल शुरू से ही बढ़त पर रहीं 10550 मत पाकर उन्होंने निर्दल प्रत्याशी तारा जायसवाल 4888 मत को पराजित किया।
शनिवार सुबह आठ बजे जब वोटों की गिनती शुरू हुई तो भाजपा की अलका सिंह शिल्पी मोदनवाल से लगातार छठवें राउंड तक पीछे रहीं। सातवें राउंड में उन्हें मामूली बढ़त मिली, जो आठवें और अंतिम राउंड तक कायम रही। गौरा बरहज सीट पर बसपा की श्वेता जायसवाल ने सुबह से जो बढ़त बनाई, वह अंत तक कायम रही। सलेमपुर नगर पंचायत में निर्दल प्रत्याशी श्रीराम यादव को 4549, जबकि भाजपा के राजेश सिंह मंटू को 2061 मत मिले। रामपुर कारखना में भाजपा की शिवकुमार देवी को 1713, सुभासपा की रंजना मद्धेशिया को 1309 वोट प्राप्त हुए। लार में निर्दल प्रत्याशी मूसा रजा लारी ने भाजपा की सरोज देवी को हराया। मूसा को 5274 और सरोज को 3182 मत मिले। बैतालपुर में भाजपा की सरिता पासवान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा की किरन देवी को पराजित किया। सरिता को 6136, जबकि किरन को 5836 वोट मिले। भलुअनी में सपा प्रत्याशी देवेश उर्फ राकेश ने 5043 मत पाकर निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी के जितेंद्र सागर 3730 मत को पराजित किया। भाटपाररानी में सपा की प्रेमलता गुप्ता ने 2227 मत पाकर बादामी देवी बसपा 2015 को पराजित किया। बरियारपुर में बसपा की किरन राजभर को 3495, जबकि निर्दल बिलासमती देवी को 2096 मत मिले। गौरीबाजार भाजपा के प्रदीप मद्धेशिया को 2345, सपा के ईश्वर चंद्र विद्यासागर को 2134 वोट मिले। रुद्रपुर में भाजपा की सुधा निगम को 6727, जबकि बसपा की विनीता त्रिपाठी को 6284 मत मिले।
मदनपुर में सपा की शाहिना शेख ने भाजपा की किरन देवी को 900 मतों के अंतर से शिकस्त दी। सपा प्रत्याशी को 3843 और भाजपा को 2943 मत मिले। हेमितपुर में भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र यादव ने अपने निकटमत प्रतिद्वंद्वी को दो हजार से अधिक मतों से पराजित किया है। पथरदेवा से कमलेश सिंह ऊर्फ क्रांति सिंह ने बसपा के अजय मद्धेशिया को 23 मतों से पराजित किया। भटनी में निर्दल प्रत्याशी विजय कुमार गुप्ता 3353 जबकि निर्दल मोहनलाल गुप्ता को 1747 मत प्राप्त हुए। तरकुलवा में भाजपा के जनार्दन कुशवाहा 3323 ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी शिव शंकर यादव को 596 मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद की कुर्सी अपने नाम की।