{"_id":"574debc14f1c1b0e76109c02","slug":"alegattion-on-entral-and-state-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र और प्रदेश सरकारें किसान विरोधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र और प्रदेश सरकारें किसान विरोधी
deoria
Updated Wed, 01 Jun 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम
- फोटो : nilambuj mishra
देवरिया के सलेमपुर में केंद्र और प्रदेश के किसान, मजदूर और नौजवान विरोधी नीतियों से आक्रोशित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं ने मंगलवार को गांधी चौक पर धरना दिया। एसडीएम के नहीं आने पर नेताओं ने उनके कार्यालय पर मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय मांग चस्पा कर दिया।
पार्टी के जिला मंत्री आनंद प्रकाश चौरसिया ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार के गलत नीतियों के कारण आम लोगों ठगा महसूस कर रहे हैं। दोनों सरकारें किसान विरोधी काम कर रही है। इसका उदाहरण है कि आज तक बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुए गेहूं की फसल का मुआवजा प्रभावित किसानों को पूर्ण रूप से नहीं दिया गया। यही कारण रहा कि आर्थिक तंगी के कारण पड़री झिल्लीपार के युवा किसान रिंकू सिंह को आत्महत्या करना पड़ा। युवा किसान के आत्महत्या करने का दोषी कोई और नहीं सरकारी कर्मचारी है। शिक्षा के व्यवसायीकरण पर रोक लगाई जाए और दोहरी व्यवस्था समाप्त की जाए। जयप्रकाश कुशवाहा ने कहा कि राशन वितरण करने वाले दुकानदारों की धांधली रोकी जाए और राशन कार्डधारकों की सूची तथा निर्धारित मूल्य चस्पा किया जाए। इस दौरान सत्यदेव यादव, प्रदीप कुमार, श्यामदेव यादव, सदानंद चौरसिया, उमेश वर्मा आदि मौजूद रहे।