{"_id":"6a3d79ee477d3bbff1041bad","slug":"alcohol-smuggling-in-exchange-for-trends-women-reaching-between-household-goods-consignments-deoria-news-c-208-1-deo1033-185427-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शराब तस्करी का बदला ट्रेंड, महिलाएं घरेलू सामान के बीच पहुंचा रहीं खेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शराब तस्करी का बदला ट्रेंड, महिलाएं घरेलू सामान के बीच पहुंचा रहीं खेप
Fri, 26 Jun 2026 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। बिहार में शराब बंदी के बाद शराब तस्करी चरम पर है। इस धंधे में पहली बार देवरिया जिले के बार्डर के गांवों की महिलाएं भी शामिल हो गई हैं।
प्रतापपुर-मठिया मुख्य मार्ग पर बीते शनिवार को बिहार के नौतन थाने की पुलिस ने एक महिला को 32.73 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने शराब लदी स्कूटी भी जब्त कर ली है।
गिरफ्तार महिला सिवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के तेतहली गांव निवासी है। एसओ नौतन जीतमोहन कुमार ने बताया कि महिला लंबे समय से स्कूटी से शराब तस्करी के धंधे में लगी थी और नियमित रूप से शराब की खेप पहुंचाती थी।
इसके अलावा महिलाओं का एक समूह ऐसा भी है जो हर दिन बाजार जाने की बात कहकर झोला लेकर भाटपार रानी और आसपास के इलाके में आती हैं। यहां से शराब के धंधेबाज उनके झोले में घरेलू सामान के बीच शराब की बोतलें छिपाकर रख देते हैं।
विज्ञापन
इस झोले को लेकर महिलाएं टैंपो या अन्य सवारियों से बिहार प्रांत के अपने गांव चली जाती हैं। वहां से शराब दो गुना रेट पर नशेबाज खरीद लेते हैं।
कम मेहनत में ज्यादे कमाई से बढ़ रहा धंधा : सीमावर्ती क्षेत्रों से बाइक, कार, स्कूटी, ऑटो और ई रिक्शा समेत विभिन्न माध्यमों से शराब की खेप बिहार में पहुंचाई जा रही है। आसान कमाई के इस लालच में न सिर्फ युवा बल्कि महिलाएं भी जेल जाने लगी हैं। बनकटा पुलिस भी कई महिलाओं को शराब तस्करी के आरोप में पकड़ कर केस दर्ज कर चुकी है। स्थिति यह है कि यूपी के बनकटा व श्रीरामपुर और बिहार के मैरवा, गुठनी व नौतन थाना क्षेत्र में 50 से अधिक युवा शराब तस्करी के आरोप में जेल जा चुके हैं। वहीं चार महिलाएं भी शराब तस्करी के मामले में आरोपी हैं।