फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   akhilanand sent to jail

अखिलानंद गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Tue, 04 Aug 2020 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
akhilanand sent to jail
अखिलानंद गिरफ्तार, भेजा गया जेल
विज्ञापन

सीएम और गृह मंत्री का खास बनकर पुलिस अधिकारियों पर गांठता था रौब
कुशीनगर के कसया का रहने वाला है अखिलानंद उर्फ राजा राव
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सीएम और गृह मंत्री का खास बनकर पुलिस अधिकारियों पर रौब गांठने वाले जालसाज अखिलानंद राव उर्फ राजा राव को गिरफ्तार कर पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय के लिए चालान कर दिया। वहां से जेल भेज दिया गया। उसकी गिरफ्तारी से पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

कुशीनगर जिले के कसया का रहने वाला अखिलानंद राव उर्फ राजा राव वहीं के किसी विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। पिछले कई साल से वह सीएम और गृह मंत्री के आवास का खास बताकर पुलिस अधिकारियों पर रौब गांठता था। उसके झांसे में आकर पुलिस अधिकारी उसका काम भी करते रहे। देवरिया ही नहीं जौनपुर और अन्य जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ उसने ऐसा किया था। झांसे में आए एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने भी तरकुलवा इलाके में उसके कहे काम को मार्च में करा दिया था। शक होने पर हाल ही में एक सप्ताह पूर्व एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने सदर कोतवाली थाने में उसके खिलाफ जालसाजी समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया। केस दर्ज होते ही वह फरार हो गया था। पुलिस ने उसके भाई और परिवार के अन्य सदस्यों को हिरासत में लेकर जानकारी ली लेकिन उसका पता नहीं चल सका। उसका और उसके एक करीबी मिश्र का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था। इसलिए पुलिस टीम उसे पकड़ने में कामयाब नहीं हो पा रही थी। सदर कोतवाली पुलिस, तरकुलवा पुलिस और एसओजी टीम उसकी गिरफ्तारी में लगी हुई थी। दिन-रात खोज में लगी पुलिस को अंतत: सोमवार को सफलता मिल गई। पुलिस ने उसे बिहार के कटया इलाके के एक गांव से गिरफ्तार कर लिया था। रात में एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र, एएसपी शिष्यपाल, सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय ने उससे पूछताछ कर जानकारी ली। आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर मंगलवार को सदर कोतवाली पुलिस ने उसे न्यायालय के लिए चालान किया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि कुशीनगर के कसया के रहने वाले जालसाज अखिलानंद राव उर्फ राजा राव को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। मंगलवार को उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed