फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Akhand Jyoti Kalash Yatra reached Salempur

Deoria News: अखंड ज्योति कलश यात्रा सलेमपुर पहुंची

Mon, 22 Sep 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 22 Sep 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Akhand Jyoti Kalash Yatra reached Salempur
सलेमपुर। विज्ञान और तकनीक प्रगति के इस दौर में जहां भौतिक उपलब्धियां तेजी से बढ़ रही हैं, वहीं मानवीय मूल्यों का ह्रास, पारिवारिक विघटन और जीवन में बढ़ती अशांति चिंता का विषय बन गई है। ऐसे अंधकारमय समय में सामूहिक प्रकाश ही समाधान बन सकता है। इसी उद्देश्य से गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार से निकली अखंड ज्योति कलश यात्रा रविवार को विकास खंड सलेमपुर क्षेत्र में पहुंची।
विज्ञापन

यात्रा का शुभारंभ रविवार प्रातः आठ बजे गायत्री शक्तिपीठ, घुसरी मिश्र से हुआ। यात्रा व्यवस्थापक पंडित दरोगा मिश्र ने बताया कि इस यात्रा का ध्येय आचार्य श्रीराम शर्मा आचार्य और वंदनीया माताजी की तप साधना से प्रज्वलित अखंड ज्योति को घर-घर पहुंचाना है।
विज्ञापन

यात्रा घुसरी मिश्र से प्रारंभ होकर सलेमपुर नगर, अहिरौली लाला, उरदौली, जमुआ, जमुई, पड़री तिवारी, मनिहारी, पुरैना, परसिया भंडारी, कोल्हुआ, पड़री और कोला होते हुए भटनी विकास खंड में प्रवेश की। इस दौरान भक्तों ने पूजन-अर्चन और आरती कर सद्जीवन का संकल्प लिया। यात्रा में जिला समन्वयक रामायण शुक्ल, बीडी मिश्र, चंद्रशेखर मिश्र, प्रियंवदा मिश्र, मुदित कुमार मिश्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed