{"_id":"6765c40c92f0e1f53904dd04","slug":"ajays-wife-said-if-i-dont-get-justice-i-will-commit-suicide-deoria-news-c-208-1-deo1004-142698-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अजय की पत्नी ने कहा- न्याय नहीं मिला तो कर लूंगी आत्मदाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अजय की पत्नी ने कहा- न्याय नहीं मिला तो कर लूंगी आत्मदाह
Sat, 21 Dec 2024 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 21 Dec 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बघौचघाट/देवरिया। स्टांप वेंडर अजय मिश्रा हत्याकांड में परिजनों ने पुलिस पर लीपापोती करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मौत को सात दिन हो गए। पुलिस मामले का खुलासा करने की बजाय उसे उलझाती जा रही है। मामले में तीन नामजद व चार से पांच अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज है। पुलिस ने नामजद तीनों आरोपियों से पूछताछ की प्रक्रिया पूरी करने के बाद छोड़ दिया। अजय की पत्नी सरिता मिश्रा का कहना है कि अगर जिला प्रशासन न्याय नहीं दिलाता है तो वह सीएम कार्यालय का दरवाजा खटखटाने को बाध्य होगी। इसके बाद भी पुलिस लीपापोती करेगी तो सीएम आवास पर बच्चों के साथ आत्मदाह कर लूंगी। बरियारपुर थाना क्षेत्र के धुंसवा से स्टांप वेंडर अजय मिश्रा को मेडिकल कॉलेज लाया गया था। इसके बाद लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हुई थी। सरिता ने कहा कि घटना के बाद से ही पुलिस हत्यारोपियों को बचाने में लगी है, सभी आरोपियों को पकड़ने के बाद छोड़ दे रही है। अभी तक पुलिस नामजद आरोपियों को जेल नहीं भेज सकी है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में लीपापोती करती है तो मैं वरिष्ठ अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाऊंगी। मुख्य आरोपी धीरेंद्र उपाध्याय बुधवार को थाने पहुंचा था। रात में ही पुलिस ने उसे छोड़ दिया। क्षेत्राधिकारी दीपक शुक्ल ने कहा कि मामले की जांच चल रही है ठोस सबूत नहीं मिलने की वजह से आरोपी अभी तक जेल नहीं जा सके हैं।