जिले में तेजी से बढ़ रहे एड्स रोगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के ए श्रेणी (रेड कैटेगरी) के पांच जिलों में शामिल देवरिया में एचआईवी पॉजिटिव रोगियों की संख्या बढ़ने लगी है। आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं कि एचआईवी एड्स से बचाव के सभी उपाय फेल हैं।
यहां 1316 मरीज एआरटी सेंटर से दवा ले रहे हैं।
हर वर्ष एक दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। इस दिन कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को एचआईवी एड्स के बारे में जागरूक किया जाता है।
एड्स से बचाव के बारे में जानकारी दी जाती है। जिला एड्स नियंत्रण सोसाइटी की ओर से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के बाद भी धरातल पर असर नहीं दिख रहा है।
वर्ष 2013 में जिले में 556 एड्स पीड़ित लोग पाए गए । 2014 में इसमें 592 नए रोगी जुड़ गए। इस वर्ष अक्टूबर महीने तक ही 606 नए एड्स पीड़ितों की पहचान हो चुकी है।