फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   agriculture miniter meeting with officers

नहरों पर हो पेट्रोलिंग, माइनर तक पहुंचाएं पानी: कृषि मंत्री

Mon, 22 Aug 2022 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
agriculture miniter meeting with officers
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियो के साथ की बैठक।संवाद - फोटो : DEORIA
नहरों पर हो पेट्रोलिंग, माइनर तक पहुंचाएं पानी: कृषि मंत्री
विज्ञापन

सिंचाई के लिए किसानों को 15 घंटे मिलेगी बिजली की सुविधा
विद्युत व यांत्रिक दोष से बंद नलकूपों को 36 घंटे में चालू करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि बारिश कम होने से किसान परेशान हैं। किसानों की समस्या को लेकर सरकार गंभीर है। सिंचाई के संसाधनों को चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। फसल की सिंचाई के लिए माइनर तक पहुंचाने के अधिकारियों को कहा गया है। नहरों की पेट्रोलिंग प्रतिदिन की जाए। कटान का मामला आने पर चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
कृषि मंत्री ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार पत्रकारों से बातचीत में कहा कि फसल को सूखने से बचाने के लिए राजकीय नलकूप नियमित रूप से संचालित किए जाएंगे। निजी व राजकीय नलकूपों को सिंचाई के 15 घंटे बिजली की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके लिए बिजली निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। कहा कि जिस स्थान पर नलकूप विद्युत तथा यांत्रिक गड़बड़ी के कारण बंद हैं, उन्हें 36 घंटे के अंदर चालू किया जाएगा, ताकि किसानों को परेशानी न हो।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी फसल का फील्ड सर्वेक्षण करेंगे। जिलाधिकारी तीन के अंदर रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराएंगे। कहा कि सूखा के कारण जहां खेतों की बोआई नहीं है और फसल को नुकसान हुआ है। ऐसी स्थिति में किसानों को वैकल्पिक फसल के लिए बीज उपलब्ध कराया जाएगा। खरीफ सीजन में क्षति का मुआवजा किसानों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि सिंचाई के लिए दस हजार सोलह सोलर पंप लगाए जाते थे, लेकिन केंद्रीय कृषि मंत्री से मिलकर वार्ता के बाद अब बीस हजार आठ सौ चौसठ सोलर पंप लगाने की मंजूरी मिली है। इसमें चालीस प्रतिशत किसान तथा तीस-तीस प्रतिशत केंद्र व राज्य सरकार का अंश होगा।
कहा कि सम्मान निधि के लिए किसानों को ई केवाईसी भरना होगा। इसमें आधार तथा खतौनी को भी लिंक करना होगा। सरकार एमएसपी पर खरीदारी के लिए कटिबद्ध है।
किसानों के साथ खड़ी है प्रदेश सरकार : कृषि मंत्री
कृषि मंत्री ने की कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक
बारिश की स्थिति एवं फसल पर पड़े नकारात्मक प्रभाव के संबंध में तीन दिन में शासन को रिपोर्ट भेजने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं ग्राम्य विकास राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ खड़ी है। किसानों के हितों का ध्यान रखा जाएगा।
कृषि मंत्री ने अधिकारियों को किसानों के हित में कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि कृषि विभाग के अधिकारी कम वर्षा की स्थिति में कैसे पैदावार बढ़ाई जाए, इसे लेकर कैंप का आयोजन कर किसानों को जागरूक करें। उन्होंने जिला उद्यान अधिकारी को निर्देश दिए कि जहां अल्पवृष्टि के कारण बोआई नहीं हो पाई है, वहां वैकल्पिक फसल की व्यवस्था की जाए।

ग्राम्य विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि किसानों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि उनके निर्देशों का पालन किया जाएगा। हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, सीडीओ रवींद्र कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह, सीआरओ अमृत लाल बिंद, उप निदेशक कृषि विकेश पटेल, जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुज्जम्मिल सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed