फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   agriculture minister surya pratap shahi honoured in delhi

दिल्ली में सम्मानित हुए प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

Wed, 24 Feb 2021 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
agriculture minister surya pratap shahi honoured in delhi
दिल्ली में सम्मानित हुए प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही
विज्ञापन

पथरदेवा/देवरिया। क्षेत्रीय विधायक एवं कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तीव्र गति से क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान मिला है। उन्हें केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से दिल्ली में सम्मानित किया। क्षेत्रीय लोगों ने खुशी जताई है।

कृषि मंत्री ने कहा है कि प्रधानमंत्री के किसान हित की नीतियों एवं योजनाओं का प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में सफल क्रियान्वयन का यह परिणाम है कि प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को प्राप्त राष्ट्रीय पुरस्कार शासन से लेकर ग्राम स्तर तक के लोगों के सुनियोजित प्रयास का परिणाम है। पीएम किसान योजना के क्रियान्वयन हेतु भारत सरकार से दिशा निर्देश प्राप्त होते ही प्रदेश सरकार द्वारा जिला प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए। इसमें लाभार्थी किसानों से घोषणा पत्र एवं पीएम किसान सम्मान निधि पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए अन्य अभिलेख प्राप्ति तथा सत्यापन की व्यवस्था की गई। इस कार्य में जिला प्रशासन ने विभिन्न विभागों के सहयोग से डाटा कलेक्शन, फीडिंग एवं करेक्शन का कार्य कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed