{"_id":"65ce6a7a4ec53b04c00b7634","slug":"agriculture-minister-laid-the-foundation-stone-of-projects-worth-rs-15-crore-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-119389-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कृषिमंत्री ने डेढ़ करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कृषिमंत्री ने डेढ़ करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास
विज्ञापन
तरकुलवा कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत की डेढ़ करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करते
-नगर पंचायत पथरदेवा के अध्यक्ष क्रांति सिंह और आठ सभासद सहित बड़ी संख्या में लोग भाजपा में शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नगर पंचायत तरकुलवा में आयोजित कार्यक्रम में कृषिमंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बुधवार को डेढ़ करोड़ की लागत से बनने वाली 12 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से गिनाया।
कहा कि भाजपा सरकार में रिकार्ड विकास हुए हैं। गांव से शहरों तक विकास की योजनाएं धरातल पर पहुंची हैं। इसका नतीजा है कि पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र में चार नगर पंचायतों का गठन हुआ। तरकुलवा ब्लॉक के नारायणपुर में जिले का सबसे बड़ा विद्युत सब स्टेशन बनने जा रहा है। इस दौरान पथरदेवा नगर पंचायत के अध्यक्ष कमलेश उर्फ क्रांति सिंह के साथ आठ सभासदों सहित करीब तीन सौ लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
कृषिमंत्री ने जिन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया, उनमें वार्ड नंबर-1 में मुन्ना श्रीवास्तव के मकान से प्रदीप कुशवाहा के मकान तक 62.1600 लाख की सीसी सड़क, वार्ड नंबर-3 में प्राइमरी स्कूल के पीछे 27.81100 लाख की सीसी सड़क, वार्ड नंबर-5 में राजेश कुशवाहा से रामायण के घर तक 18.86400 लाख की सीसी सड़क, वार्ड नंबर-6 में सुखल के मकान से ध्रुव के मकान तक 17.66600 लाख की सीसी रोड व नाली निर्माण, वार्ड नंबर-8 में कनकपुरा पिच से मंसफ के मकान तक 16.51200 लाख का मिट्टी व खड़ंजा कार्य, वार्ड नंबर-10 में गोरख की जमीन से वारिस के मकान तक 79.7300 लाख का सीसी सड़क निर्माण, वार्ड नंबर- 10 में रामकृपाल की मकान से असगर के मकान तक 77.1200 लाख से कवर्ड नाली निर्माण का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
दूसरी तरफ पूर्व माध्यमिक विद्यालय तरकुलवा में टाइल्स व इंटर लॉकिंग कार्य, देवरिया कसया रोड पर केनरा बैंक से मंडी समिति तक 14.05900 लाख की लागत से स्ट्रीट लाइट के अलावा राज्य वित्त योजना के अन्तर्गत वार्ड 13 में 10.45000 लाख की लागत से सीसी रोड व नाली निर्माण, तरकुलवा थाने के पीछे शौचालय में 3.50000 लाख की लागत से मरम्मत, टाइल्स व रंगाई पुताई कार्य, नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में 10 लाख की लागत से नाली पर स्लैब निर्माण शामिल है।
इस दौरान ईओ हिमांशु प्रताप सिंह, पूर्व एमएलसी महेंद्र यादव, नगर अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख रामअशीष गुप्ता, हेतिमपुर के नगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, अवधेश सिंह, जीवन पति त्रिपाठी, रमेश सिंह, विजय श्रीवास्तव, अंबुज शाही, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।