{"_id":"65302167e72bf6128e074627","slug":"agriculture-minister-garlanded-the-statue-of-former-state-president-of-jan-sangh-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-10663-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कृषिमंत्री ने जनसंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कृषिमंत्री ने जनसंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
विज्ञापन
देवरिया। जनसंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री स्व. रवींद्र किशोर शाही की पुण्यतिथि पर बुधवार को एएनडी इंटर कॉलेज पथरदेवा के खेल मैदान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्हें याद किया गया और उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। यहां कृषि मेला व स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जिसका कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने अवलोकन किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कंचनपुर तिराहे पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कृषि मंत्री के नेतृत्व में भाजपाइयों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, डॉ. जितेंद्र प्रताप राव, नगर अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा, विनय सिंह, जीवन पति त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
कृषि मंत्री ने निर्माणाधीन हॉस्टल व इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का किया निरीक्षण
देवरिया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बुधवार को पथरदेवा के घुडीकुंड खुर्द स्थित रवींद्र किशोर शाही राजकीय डिग्री कॉलेज में निर्माणाधीन हॉस्टल, इंडोर बैडमिंटन कोर्ट व मल्टीपरपज हॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और कार्य में तेजी लाने के लिए प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा व निदेश उच्च शिक्षा को दूरभाष पर निर्देश दिया। इसके दौरान कृषि मंत्री ने रवींद्र किशोर शाही राजकीय डिग्री कॉलेज में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मौजूद ठेकेदार से निर्माण कार्य में गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। काम की धीमी गति पर नाराजगी जताई। संवाद