फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Agriculture Minister flagged off bus service on Deoria-Haata route

Deoria News: कृषि मंत्री ने दिखाई झंडी....देवरिया-हाटा मार्ग पर बस सेवा शुरू

Mon, 23 Mar 2026 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Agriculture Minister flagged off bus service on Deoria-Haata route
देसही देवरिया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने हाटा - देवरिया मार्ग पर चलने वाली परिवहन निगम की बस को महुआडीह चौराहा पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि सरकार की प्राथमिकता के तौर पर हर गांव को ब्लॉक से जोड़ने के लिए बस सेवा शुरू किया जा रहा ही।
विज्ञापन

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की पहल पर परिवहन विभाग ने कुशीनगर जिले को देवरिया से जोड़ने वाले हाटा-देवरिया मुख्य मार्ग पर 51 सीटर बस सेवा शुरू की गई है। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण जनता सेवा योजना के तहत कोई भी उद्यमी बस खरीद कर इस मार्ग पर चलवा सकता है। इसके लिए 1500 रुपये मासिक निगम को पार्किंग शुल्क देनी होगी। इसके लिए मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत बस खरीदने के लिए पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। बस अधिकारियों से बस सेवा के संबंध में शासन से तय मानकों की जानकारी ली। योजना का प्रचार -प्रसार ठीक ढंग से नहीं होने पर नसीहत दी। कहा कि आम लोगों को समय से योजना के विषय में जानकारी दी जानी चाहिए। लापरवाही ठीक नहीं है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय, डॉ. विनय कुमार राव, अनिरुद्ध राव, अखिलेश राय, रामदरश चौरसिया, साहब सिंह, विष्णु मिश्रा, मुंशी सिंह, रामहरख आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed