फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Agriculture Minister expressed displeasure over non-cleaning of drains

Deoria News: कृषि मंत्री ने नालों की सफाई न होने पर जताई नाराजगी

Sat, 15 Jul 2023 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Agriculture Minister expressed displeasure over non-cleaning of drains
जिला प्रशासन व नगरपालिका के अधिकारियों के साथ बस स्टेशन, पुलिस लाइन, साकेत नगर, सुभाष चौक तथा कुरना नाले का किया निरीक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार सुबह बारिश के बीच शहर में सफाई व जलनिकासी व्यवस्था का जायजा लिया। नालों की सफाई ठीक से न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सफाई व्यवस्था में सुधार करने के लिए निर्देश दिए। कहा कि सभी नालों की सफाई कर सिल्ट हटा ली जाए, जिससे बारिश का पानी आसानी से निकल सके।
कृषि मंत्री सुबह सात बजे जिला प्रशासन व नगर पालिका के अधिकारियों के साथ सबसे पहले बस स्टेशन पहुंचे। यहां गेट व सड़क पर बसें लगे होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने बस स्टेशन के अंदर बस लगाने तथा सड़क पर सवारी न भरने की हिदायत दी। उन्होंने सभी दुकानदारों से डस्टबिन रखने और कूड़ा उसी में डालने को कहा। ऐसा न करने पर पहली बार 250 रुपये जुर्माना लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके बाद कृषि मंत्री पुलिस लाइन व साकेत नगर गए। वहां बन रही नालियों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। निर्माण के दौरान सड़क पर मिट्टी देख उसे तत्काल हटाने को कहा।
विज्ञापन

इसके बाद कृषि मंत्री सुभाष चौक होते हुए कुरना नाले का निरीक्षण करने पहुंचे। कुछ जगहों पर नाले में खामियां देख बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता को ठीक कराने के निर्देश दिए। यहां से कृषि मंत्री हनुमान मंदिर होते हुए अमेठी माई मंदिर के पास बन रहे नाले का निरीक्षण किए। कुछ स्थानों पर नालों की सिल्ट की सफाई न होने पर उन्होंने नाराजगी भी जाहिर की। इस दौरान जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, नपा अध्यक्ष अलका सिंह, ईओ रोहित सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed