फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Agniveer Recruitment Scheme Country Needs: Major General Manoj

अग्निवीर भर्ती योजना देश की जरूरत: मेजर जनरल मनोज

Fri, 05 Jan 2024 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 05 Jan 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Agniveer Recruitment Scheme Country Needs: Major General Manoj
भटनी। थल सेना में मेजर जनरल के पद पर तैनात मनोज कुमार तिवारी बृहस्पतिवार को अपने पैतृक गांव नोनापार पहुंचे। इसकी जानकारी पर गांव के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। वह गांव के महाविद्यालय और इंटर कॉलेज में अध्ययनरत छात्रों से मुखातिब हुए और उनका मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

मनोज कुमार तिवारी की तैनाती लखनऊ में है। वह गोरखपुर स्थित अग्निवीर सैनिकों की भर्ती के इंचार्ज बनाकर भेजे गए हैं। पिता सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर कृष्ण कांत तिवारी के कहने पर वह बृहस्पतिवार को नोनापार गांव पहुंचे, जहां गांव के देवता मणिनाथ ब्रह्म के दर्शन के बाद देव बंधु महाविद्यालय व मणिनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज में छात्रों को संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सेना में अग्निवीर योजना के तहत युवाओं की भर्ती देश की जरूरत है। सरकार देश में करीब हर घर में एक अग्निवीर जवान देना चाहती है। इससे आपात समय में देश की रक्षा के लिए सैनिकों के साथ देशवासी भी देश के लिए कुछ करने में सबल रहें। अग्निवीर योजना युवाओं को प्रशिक्षित करने का साधन है। इसमें निकलने के बाद अन्य विभागों में विकल्प खुले हुए है। साथ ही सेना में भी जाने को रास्ते खुले है। उन्होंने छात्रों से कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया। इस दौरान गंगेश्वर तिवारी, अजय तिवारी, विनय तिवारी, राज तिवारी, पिंटू तिवारी, जितेंद्र तिवारी, सिद्धू तिवारी, ईश्वर दयाल तिवारी, कन्हैया तिवारी, टिंकू तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed