फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   agitation at police station

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाना गेट पर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Mon, 30 Aug 2021 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
agitation at police station
आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाना गेट पर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बनकटा। क्षेत्र के खुरवसिया दक्षिण गांव में शुक्रवार को टीकाकरण के दौरान शिक्षामित्र से हाथापाई एवं वैक्सीन चोरी के मामले में कार्रवाई के लिए शिक्षकों ने रविवार को थाने के गेट पर प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने पुलिस पर हीलाहवाली का आरोप लगाया। गांव के कुछ लोगों का कहना है कि मौके पर सिर्फ कहासुनी हुई थी। हाथापाई एवं वैक्सीन चोरी की बात गलत है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

खुरवसिया दक्षिण गांव स्थित पंचायत भवन पर कोरोनारोधी टीकाकरण चल रहा था। आरोप है कि टीकाकरण के कार्य में लगे शिक्षामित्र सतीश सिंह से कुछ युवक उलझ गए और उनके साथ हाथापाई की। पीएचसी प्रभारी नवीन सिंह ने वैक्सीन की एक वायल चोरी होने की बात कहते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह चंदेल, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रामाजी यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष उमेश दीक्षित के नेतृत्व में दर्जनों शिक्षकों ने एसओ से मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। ठोस आश्वासन नहीं मिलने पर शिक्षकों ने थाने के गेट पर प्रदर्शन भी किया। सोमवार को गजहड़वा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर शिक्षक संघों की बैठक आयोजित की जाएगी। एसओ घनश्याम सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed