{"_id":"603fd4438ebc3ee61f05883d","slug":"agitation-against-humiliation-deoria-news-gkp3869815119","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पीड़न के खिलाफ ठेला व्यवसायियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पीड़न के खिलाफ ठेला व्यवसायियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्पीड़न के खिलाफ ठेला व्यवसायियों ने किया प्रदर्शन
देवरिया। जिला फुटपाथ ठेला व पटरी व्यवसायी सेवा समिति ने बुधवार को प्रदर्शन किया। दुकानदारों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसपी डॉ. श्रीपति मिश्रा को सौंपा। इस दौरान एसपी ऑफिस पर पुलिस मुस्तैद रही। परिसर में पीएसी के जवान तैनात रहे।
संरक्षक मंटू जायसवाल ने कहा कि एक तरफ सरकार फुटपाथ व्यवसायियों के लिए 10 हजार रुपये लोन देकर रोजगार को बढ़ावा दे रही है, वहीं शहर में फुटपाथ व्यवसायियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में बताया है कि मंगलवार की शाम को एसडीएम सदर और सीओ ने नगर पालिका कर्मियों के सहयोग से पुलिस आफिस के सामने दुकानों को तोड़वा दिया है। इससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। जबकि नगर पालिका ने पांच वर्ष के लिए लाइसेंस दिया है। बिना जगह दिए दुकानदारों को उजाड़ कर उत्पीड़न किया जा रहा है। इस पर तत्काल रोक लगाई जाए। ज्ञापन देने वालों में अनूप कुमार गुप्ता, तारकेश्वर गुप्ता, राजू गुप्ता, स्वतंत्र पांडेय, सोनू शर्मा, अर्जुन राय, राजेश गुप्ता, कैैलाश सोनकर, देवानंद, शुभम, मुख्तार, मकबूल, बबलू, विशाल आदि मौजूद रहे।