फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   agitation against hooch

कच्ची शराब के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 02 Oct 2020 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
agitation against hooch
रामपुर कारखाना के कुशहरी में कच्ची शराब के खिलाफ गांव के लोगों ने किया हंगामा। - फोटो : DEORIA
कच्ची शराब के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। कुशहरी में कच्ची शराब को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया।

छोटी गंडक नदी स्थित कुशहरी गांव के किनारे कच्ची शराब बनाई जाती है। वहां हर शाम शराबियों का जमावड़ा रहता है। ग्रामीणों ने शराब का धंधा बंद कराने के लिए कई बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज ग्रामीण कच्ची शराब के विरोध में सड़क पर आ गए और आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग करने लगे। घटना की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। ग्राम प्रधान निजाम अंसारी तथा हियुवा नेता सुरेंद्र चौरसिया ने आरोपितों पर करवाई की मांग की। इस संबंध में इंस्पेक्टर घनश्याम सिंह ने कहा कि जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed