{"_id":"65721520f871b86304045334","slug":"agent-absconds-with-tractor-installment-money-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-14534-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्रैक्टर की किस्त के रुपये लेकर एजेंट फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्रैक्टर की किस्त के रुपये लेकर एजेंट फरार
Fri, 08 Dec 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 08 Dec 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित किसान ने दी तहरीर
भाटपाररानी। खामपार थाना क्षेत्र के करौंदा गांव के एक किसान के ट्रैक्टर की किस्त जमा करने के लिए एक फाइनेंस कंपनी का एजेंट रुपये लेकर फरार हो गया है। किसान ने थाने में एजेंट के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
करौंदा निवासी कन्हैया यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उन्होंने एलएनटी फाइनेंस कंपनी से एक ट्रैक्टर लोन पर लिया था। जिसकी किस्त वह समय-समय से जमा करते रहे हैं, लेकिन 11 अगस्त 2023 को फाइनेंस कंपनी का एजेंट घर आया। एजेंट ने 36800 रुपये किस्त का ले लिया, लेकिन उसकी ओर से किस्त की धनराशि जमा नहीं की गई। आरोप है कि एजेंट किस्त का पैसा लेकर फरार हो गया है। शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत फाइनेंस कंपनी के मैनेजर और खामपार पुलिस से की है। थानाध्यक्ष खामपार नंदा प्रसाद ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।